Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

Jharkhand corona update: झारखंड में मिले 275 नये केस, 5385 पहुंचा आंकड़ा

Corona Update

Corona Update (Photo-Twitter)

रांची. झारखंड कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में प्रतिदिन रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हो रही है। राज्य में शनिवार को 275 नये मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक राज्य में कोविड से संक्रमित मरीजों की संख्या 5385 पहुंच गई है। जिसमें 2681एक्टिव केस है, और 2656 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 79 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि दो लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना वायरस से मरने वाले मरीजों की कुल संख्या 50 हो चुकी है। अब तक 212299 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

शनिवार को रांची से 61, पूर्वी सिंहभूम से 42, लातेहार से 24, गिरडिह से 23, देवघर से 18, चतरा से 17, धनबाद से 14, कोडरमा से 12, बोकारो से 09, गुमला से 09, रामगढ़ से 09, साहेबगंज से 08, गढ़वा से 05, दुमका से 03, हजारीबाग से 03, पाकुड़ से 03, पश्चिमी सिंहभूम से 03, गोड्डा से 02, जामताड़ा से 02, लोहरदगा से 02, पलामू से 02, सिमडेगा से 02, खूंटी से 01, सरायकेला से 01 नये मरीज मिले।

राज्य में कहां कितने मरीज:
बोकारो में 117, चतरा में 219, देवघर में 108, धनबाद में 356, दुमका में 37, पूर्वी सिंहभूम में 816, गढ़वा में 242, गिरिडीह में 211, गोड्डा में 36, गुमला में 150, हजारीबाग में 392, जामताड़ा में 42, खूंटी में 43, कोडरमा में 348, लातेहार में 207, लोहरदगा में 135, पाकुड़ में 115, पलामू में 116, रामगढ़ में 242, रांची में 727, साहेबगंज में 90, सरायकेला में 118, सिम़डेगा में 387 और पश्चिमी सिंहभूम में 131 ।

स्वस्थ हुए:
बोकारो में 45, चतरा में 85, देवघर में 56, धनबाद में 178, दुमका में 18, पूर्वी सिंहभूम में 339, गढ़वा में 97, गिरिडीह में 96, गोड्डा में 08, गुमला में 98, हजारीबाग में 201, जामताड़ा में 29, खूंटी में 31, कोडरमा में 209, लातेहार में 66, लोहरदगा में 58, पाकुड़ में 43, पलामू में 100, रामगढ़ में 137, रांची में 243, साहिबगंज में 20, सरायकेला में 67, सिम़डेगा में 358 और पश्चिमी सिंहभूम में 64 ।

कहां कितनी मौत:
रांची में आठ, धनबाद में नौ ,हजारीबाग में चार, पूर्वी सिंहभूम में पांच, गिरिडीह में तीन, साहेबगंज में दो, बोकारो में दो, कोडरमा में दो, खूंटी में एक, गुमला में एक, देवघर में एक, गोड्डा में एक, और सिमडेगा में एक।

Leave a Reply

Your email address will not be published.