Categories

November 28, 2023

Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

झारखंड में दस हजार के पार कोरोना मरीजों की संख्या, मौत का आंकड़ा भी 100 के पार पहुंचा

1 min read
Corona case in shiekhpura

Corona case in shiekhpura (Photo-Social media)

रांची. झारखंड में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या दस हजार को पार कर गई है। राज्य में गुरूवार को 371 नये मामले सामने हैं। वहीं तीन और मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा भी 100 को पार कर गया है। राज्य में अब तक 103 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में कोरोना के 10399 मरीज हैं। एक्टिव केस की संख्या 6120 है। 4176 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।

पिछले 24 घंटे में राज्य में 115 मरीज स्वस्थ हुए हैं। गुरूवार को सबसे ज्यादा बोकारो में 81 मामले सामने आये। वहीं रांची में 71 नये मरीज मिले हैं। रांची में मरीजों की संख्या दो हजार को पार कर गई है।

इसके अलावा पश्चिमी सिंहभूम में 50, गिरिडीह में 42, सिमडेगा में 26 और पूर्वी सिंहभूम में 22 मरीज मिले हैं। पलामू में 10, रामगढ़ में नौ और साहिबगंज में सात मरीज मिले हैं। कोडरमा, हजारीबाग और देवघर में छह- छह, दुमका में पांच, गुमला और धनबाद में चार- चार मरीज मिले हैं। गोड्डा, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा और सरायकेला में तीन- तीन मरीज मिला है। जामताड़ा में दो और पाकुड़ में एक नया मरीज मिला है। लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम और रांची में एक- एक मरीज की मौत हुई है।

राज्य में कहां कितने मरीज:
बोकारो में 240, चतरा में 313, देवघर में 193, धनबाद में 513, दुमका में 70, पूर्वी सिंहभूम में 1758, गढ़वा में 441, गिरिडीह में 428, गोड्डा में 114, गुमला में 305, हजारीबाग में 608, जामताड़ा में 71, खूंटी में 79, कोडरमा में 524, लातेहार में 238, लोहरदगा में 247, पाकुड़ में 231, पलामू में 417, रामगढ़ में 374, रांची में 2039, साहेबगंज में 173, सरायकेला में 218, सिम़डेगा में 496 और पश्चिमी सिंहभूम में 309 ।

स्वस्थ हुए:
बोकारो में 100, चतरा में 158, देवघर में 84, धनबाद में 201, दुमका में 41, पूर्वी सिंहभूम में 560, गढ़वा में 197, गिरिडीह में 201, गोड्डा में 19, गुमला में 103, हजारीबाग में 310, जामताड़ा में 38, खूंटी में 40, कोडरमा में 280, लातेहार में 107, लोहरदगा में 120, पाकुड़ में 79, पलामू में 200, रामगढ़ में 161, रांची में 506, साहिबगंज में 59, सरायकेला में 88, सिम़डेगा में 374 और पश्चिमी सिंहभूम में 147 ।

कहां कितनी मौत:
रांची में 24, धनबाद में 13, हजारीबाग में नौ, पूर्वी सिंहभूम में 25, गिरिडीह में चार, साहेबगंज में दो, बोकारो में दो, कोडरमा में पांच, सरायकेला में चार,  रामगढ़ में दो, खूंटी में एक, गुमला में एक, देवघर में दो, गढ़वा में एक, लोहरदगा में दो, पलामू में एक, पश्चिमी सिंहभूम में दो,  गोड्डा में दो, और सिमडेगा में एक।

Leave a Reply

Your email address will not be published.