Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

झारखंड में कोरोना के 618 नये केस, 13500 पहुंचा आंकड़ा, तीन और मरीजों की मौत

1 min read
Corona case in shiekhpura

Corona case in shiekhpura (Photo-Social media)

रांची. झारखंड (Jharkhand) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं। राज्य में एक बार फिर 618 नये केस सामने आये हैं। अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या (Corona case in Jharkhand) 13 हजार को पार कर गई है। वहीं तीन और मौत के बाद इस वायरस से मरने वालों की संख्या 125 पहुंच चुकी है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग (State Health Department) के मुताबिक राज्य में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 8581 है। 4794 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।

पिछले 24 घंटे में राज्य में 112 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सोमवार को सबसे ज्यादा रांची (Ranchi) में 130 मामले सामने आये। वहीं खूंटी (Khunti) में 92 और हजारीबाग (Hazaribagh) में 90 नये मरीज मिले हैं।

Bihar Corona Update: बिहार में मिले कोरोना के 2297 नये मरीज, पटना में दस हजार से ज्यादा केस 

इसके अलावा रामगढ़ में 54, पूर्वी सिंहभूम में 43 और जामताड़ा में 41 मरीज मिले। सिमडेगा, कोडरमा, गोड्डा, गिरिडीह, गढ़वा, दुमका और चतरा में सोमवार को कोई केस नहीं मिला। पूर्वी सिंहभूम में सोमवार को तीन मरीजों की मौत हो गई।

Corona Update: भारत में 18 लाख के पार कोरोना मरीजों की संख्या, पिछले 24 घंटे में मिले 52972 नये केस 

राज्य में सबसे ज्यादा रांची में 2515 केस हैं। वहीं पूर्वी सिंहभूम में मरीजों की संख्या 2212 पहुंच गई है। रांची में 26 और पूर्वी सिंहभूम में 40 लोगों की मौत हुई है।

झारखंड में कहां कितने मरीज:

Image

Leave a Reply

Your email address will not be published.