corona virus

Jharkhand Corona Update: झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 18 हजार के पार, 530 नये केस मिले

रांची. झारखंड (Jharkhand) में कोरोना वायरस (Corona case in Jharkhand) के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में रविवार को 530 नये मामले सामने आये। अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या (Corona virus case in Jharkhand) 18156 पहुंच गई है। वहीं राज्य में रविवार को नौ मौत भी हुई है।

कोरोना संकट के बीच बिहार में 26- 27 को वोटिंग, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया निर्देश 

झारखंड (Jharkhand) में कोरोना के 8981 एक्टिव केस हैं। जबकि 8998 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस वायरस से राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 177 पहुंच गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 607 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3934 नये केस, 79720 पहुंचा आंकड़ा, पटना में मिले 781 मरीज

रविवार को सबसे ज्यादा गढ़वा में 85 मामले सामने आये। वहीं रांची में 71 नये मरीज मिले हैं। इसके अलावा पलामू में 63, पूर्वी सिंहभूम में 49, पश्चिमी सिंहभूम में 44 और बोकारो में 29 नये मरीज मिले हैं। रविवार को पूर्वी सिंहभूम में तीन और रांची में दो मरीजों की मौत हो गई है। वहीं पश्चिमी सिंहभूम में एक, पलामू में एक, गिरिडीह में एक और देवघर में भी एक मरीज की जान गई है। रविवार को सबसे ज्यादा गिरिडीह में 84 और रांची में 83 मरीज स्वस्थ हुए। इसके अलावा देवघर में 57, गढ़वा में 48, पलामू में 45 और धनबाद में 44 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Corona Update: भारत में एक दिन में रिकॉर्ड 64399 नये केस, महाराष्ट्र में पांच लाख के पार मरीजों की संख्या

झारखंड में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले:

रांची- 3634 केस, 31 मौत

पूर्वी सिंहभूम- 2841 केस, 66 मौत

गिरिडीह- 1035 केस, छह मौत

धनबाद- 1004 केस, 19 मौत