Up Corona Update

झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 29 हजार के पार, अब तक 310 लोगों की मौत

रांची. झारखंड (Jharkhand) में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में अब कोरोना वायरस (Corona Virus) के मरीजों की संख्या 29 हजार को पार कर गई है। वहीं इस वायरस से राज्य में 310 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 814 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, वहीं 13 लोगों की जान गई है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग (State Health Department) की तरफ से जारी अपडेट के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस (Corona Virus) के 29103 मरीज हैं। एक्टिव केस की संख्या 9607 है। जबकि 19186 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब तक 539, 802 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

Bihar Corona Update: बिहार में कोरोना के 2238 नये मामले, 119,909 पहुंचा आंकड़ा 

पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे ज्यादा रांची में 188 मरीज मिले हैं। वहीं पूर्वी सिंहभूम में 150 नये मामले सामने आये हैं। इसके अलावा पश्चिमी सिंहभूम में 81, बोकारो में 71, पलामू में 54, रामगढ़ में 33, सरायकेला में 32 और धनबाद में 30 नये केस मिले हैं। रांची से शनिवार को एक साथ 369 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, हेमंत सोरेन की भी होगी जांच 

13 मरीजों की मौत:

राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस से 13 और मरीजों की मौत हो गई। पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा सात मरीजों की जान गई है। इसके अलावा हजारीबाग में दो, रांची में दो, बोकारो में एक और कोडरमा में एक मरीज की जान गई है।