झारखंड में कोरोना से चार और मरीजों की मौत, 291 नये मरीज मिले, पांच हजार के पार पहुंचा आंकड़ा
1 min readरांची. झारखंड में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले में पिछले एक सप्ताह में काफी तेजी देखी जा रही है। एक तरफ जहां मरीजों की संख्या बढ़ रही है, दूसरी तरफ मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। शुक्रवार को राज्य में 291 नये मरीज मिले, वहीं चार लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हो गई । राज्य में अब तक इस वायरस की चपेट में आकर 46 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किये आंकड़े के मुताबिक राज्य में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा पांच हजार को पार कर गया है। राज्य में कोरोना के 5096 मामले हैं, जिसमें 2473 एक्टिव केस है, जबकि 2577 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है । पिछले 24 घंटे में राज्य में 64 मरीज स्वस्थ हुए हैं । वहीं राज्य में 208492 कोरोना सैंपल की अब तक जांच की जा चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अपडेट में शुक्रवार को बोकारो में 15, चतरा में 57, देवघर में एक, धनबाद में छह, दुमका में चार, पूर्वी सिंहभूम में तीन, गढ़वा में 23, गिरिडीह में 10, गुमला में चार, हजारीबाग में दो, जामताड़ा में एक, खूंटी में चार, कोडरमा में एक, लातेहार में 42, लोहरदगा में चार, पाकुड़ में तीन, रामगढ़ में पांच, रांची में 60, साहिबगंज में 22, सरायकेला में चार, सिमडेगा में चार और पश्चिमी सिंहभूम में 16 नये मरीज मिले हैं। वहीं पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, हजारीबाग और रामगढ़ में एक- एक मरीज की मौत हो गई है।
राज्य में कहां कितने मरीज:
बोकारो में 108, चतरा में 202, देवघर में 90, धनबाद में 342, दुमका में 34, पूर्वी सिंहभूम में 760, गढ़वा में 237, गिरिडीह में 188, गोड्डा में 34, गुमला में 141, हजारीबाग में 389, जामताड़ा में 40, खूंटी में 42, कोडरमा में 336, लातेहार में 183, लोहरदगा में 133, पाकुड़ में 112, पलामू में 114, रामगढ़ में 233, रांची में 666, साहेबगंज में 82, सरायकेला में 117, सिम़डेगा में 385 और पश्चिमी सिंहभूम में 128 ।
स्वस्थ हुए:
बोकारो में 45, चतरा में 68, देवघर में 56, धनबाद में 178, दुमका में 18, पूर्वी सिंहभूम में 349, गढ़वा में 124, गिरिडीह में 115, गोड्डा में 10, गुमला में 100, हजारीबाग में 201, जामताड़ा में 29, खूंटी में 32, कोडरमा में 204, लातेहार में 66, लोहरदगा में 73, पाकुड़ में 31, पलामू में 94, रामगढ़ में 134, रांची में 282, साहिबगंज में 28, सरायकेला में 63, सिम़डेगा में 359 और पश्चिमी सिंहभूम में 64 ।
कहां कितनी मौत:
रांची में नौ, धनबाद में सात ,हजारीबाग में पांच, पूर्वी सिंहभूम में सात, गिरिडीह में चार, साहेबगंज में दो, बोकारो में दो, कोडरमा में दो, खूंटी में एक, गुमला में एक, देवघर में एक, गोड्डा में दो, पश्चिमी सिंहभूम में एक, रामगढ़ में एक और सिमडेगा में एक।