Categories

April 20, 2024

Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

Jharkhand Corona Update: झारखंड में कोरोना ने तोड़ा सारा रिकॉर्ड, एक दिन में 457 नये मामले

1 min read
corona update

बिहार में कोरोना के 1998 नये मरीज मिले

रांची. झारखंड में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। राज्य में रविवार को 457 नये मामले सामने आये। एक दिन में मिलने वाले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। रविवार को राज्य के सभी 24 जिले में नये मरीज मिले। रांची में सबसे ज्यादा 96 मरीज मिले। अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या आठ हजार को पार कर गई है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोरोना के 8349 मरीज हैं। जिसमें एक्टिव केस 4560 जबकि डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 3704 है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 183 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि दो लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 85 लोगों की मौत हुई है।

24 जिले में 457 नये मरीज: 
रविवार को रांची से 96, कोडरमा से 58, गुमला से 38, पश्चिमी सिंहभूम से 34 और हजारीबाग से 33 नये मरीज मिले। लोहरदगा से 29, पूर्वी सिंहभूम से 28 और चतरा से भी 28 मरीज मिले हैं। इसके अलावा गढ़वा से 17, साहिबगंज से 16 और दुमका से 12 नये मरीज मिले हैं। गोड्डा में नौ, सरायकेलां में आठ, सिमडेगा और रामगढ़ में छह- छह, पलामू और जामताड़ा में पांच- पांच, पाकुड़ और खूंटी में चार- चार, लातेहार में तीन, धनबाद में दो और देवघर और बोकारो में एक- एक मरीज मिला है।

राज्य में कहां कितने मरीज:
बोकारो में 151, चतरा में 266, देवघर में 149, धनबाद में 473, दुमका में 58, पूर्वी सिंहभूम में 1334, गढ़वा में 405, गिरिडीह में 282, गोड्डा में 102, गुमला में 239, हजारीबाग में 526, जामताड़ा में 54, खूंटी में 50, कोडरमा में 469, लातेहार में 229, लोहरदगा में 225, पाकुड़ में 203, पलामू में 251, रामगढ़ में 332, रांची में 1566, साहेबगंज 164, सरायकेला में 200, सिम़डेगा में 407 और पश्चिमी सिंहभूम में 214 ।

बिहार बीजेपी MLC सुनील सिंह की कोरोना वायरस से मौत, पटना एम्स में थे भर्ती

स्वस्थ हुए:
बोकारो में 86, चतरा में 144, देवघर में 84, धनबाद में 179, दुमका में 33, पूर्वी सिंहभूम में 493, गढ़वा में 196, गिरिडीह में 140, गोड्डा में 19, गुमला में 103, हजारीबाग में 262, जामताड़ा में 32, खूंटी में 36, कोडरमा में 237, लातेहार में 107, लोहरदगा में 107, पाकुड़ में 79, पलामू में 164, रामगढ़ में 161, रांची में 438, साहिबगंज में 20, सरायकेला में 80, सिम़डेगा में 370 और पश्चिमी सिंहभूम में 134 ।

कहां कितनी मौत:
रांची में 17, धनबाद में 13 ,हजारीबाग में छह, पूर्वी सिंहभूम में 21, गिरिडीह में चार, साहेबगंज में दो, बोकारो में दो, कोडरमा में चार, सरायकेला में चार,  रामगढ़ में दो, खूंटी में एक, गुमला में एक, देवघर में एक, गढ़वा में एक, पश्चिमी सिंहभूम में एक,  गोड्डा में दो, और सिमडेगा में एक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *