Categories

April 18, 2024

Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

Jharkhand Corona Update: टूट गये अब तक के सारे रिकॉर्ड, राज्य में एक दिन में 826 नये केस

1 min read
Bihar corona record case

Bihar corona record case

रांची. झारखंड में कोरोना वायरस के मामले ने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये हैं। राज्य में एक दिन में कोरोना के 826 नये मामले सामने आये हैं। एक दिन में मिलने वाले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 11 हजार को पार कर गई है। वहीं दो और मौत के बाद मरने वालों की संख्या 106 पहुंच गई।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में कोरोना के 11314 मरीज हैं। एक्टिव केस की संख्या 6894 है। 4314 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।

पिछले 24 घंटे में राज्य में 138 मरीज स्वस्थ हुए हैं। शुक्रवार को सबसे ज्यादा गिरिडीह में 154 मामले सामने आये। वहीं देवघर में 131 नये मरीज मिले हैं।

इसके अलावा बोकारो में 29, चतरा में 46, धनबाद में 15, दुमका में 41, पूर्वी सिंहभूम में 70, गढ़वा में तीन, गोड्डा में 20, गुमला में 36, हजारीबाग में सात, जामताड़ा में 14, खूंटी में तीन, कोडरमा में 43, लातेहार में 30, लोहरदगा में तीन, पाकुड़ में सात,पलामू में आठ, रामगढ़ में 19, रांची में 83, साहिबगंज में छह, सरायकेला में 15, सिमडेगा में 23 और पश्चिमी सिंहभूम में 20 मामले सामने आये हैं। रांची और चतरा में एक- एक मरीज की मौत हुई है।

राज्य में कहां कितने मरीज:
बोकारो में 269, चतरा में 359, देवघर में 324, धनबाद में 528, दुमका में 111, पूर्वी सिंहभूम में 1917, गढ़वा में 444, गिरिडीह में 582, गोड्डा में 134, गुमला में 341, हजारीबाग में 615, जामताड़ा में 85, खूंटी में 82, कोडरमा में 567, लातेहार में 268, लोहरदगा में 250, पाकुड़ में 238, पलामू में 425, रामगढ़ में 393, रांची में 2122, साहेबगंज में 179, सरायकेला में 233, सिम़डेगा में 519 और पश्चिमी सिंहभूम में 329 ।

कहां कितनी मौत:
रांची में 25, धनबाद में 13, हजारीबाग में नौ, पूर्वी सिंहभूम में 25, गिरिडीह में चार, साहेबगंज में दो, बोकारो में दो, कोडरमा में पांच, सरायकेला में चार,  रामगढ़ में दो, खूंटी में एक, गुमला में एक, देवघर में दो, गढ़वा में एक, लोहरदगा में दो, पलामू में एक, पश्चिमी सिंहभूम में दो,  गोड्डा में दो, चतरा में एक और सिमडेगा में एक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *