Corona case in shiekhpura

Corona Update: झारखंड में बढ़ रहा मौत का आंकड़ा, सात और मरीजों की मौत, 207 नये मामले सामने आये

रांची. झारखंड में कोरोना वायरस (Corona Virus) से मौत के मामले में काफी तेजी आई है। शनिवार को सात और मरीजों की मौत के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 83 पहुंच गई है। शुक्रवार को भी राज्य में सात मरीजों की मौत हो गई थी। वहीं शनिवार को कोरोना के 207 नये मामले सामने आये। अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 7841 पहुंच गई है।  राज्य स्वास्थ्य विभाग (State health department) के मुताबिक राज्य में कोरोना के एक्टिव केस (Corona Active case) 4237 है। वहीं 3521 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 107 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

राज्य में 207 नये मामले:
शनिवार को राज्य में सबसे ज्यादा रांची से 127 नये मामले सामने आये। सरायकेला में 27 और पलामू में 26 नये मरीज मिले हैं। इसके अलावा रामगढ़ में छह, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में पांच- पांच मरीज मिले हैं। गढ़वा और गिरिडीह में चार- चार और धनबाद में तीन मरीज मिले हैं। देवघर और सिमडेगा में एक- एक मरीज मिले हैं।

Bihar Corona Update: टूट गये अब तक के सारे रिकॉर्ड, राज्य में 2803 नये मामले सामने आये

कहां कितनी मौत:

शनिवार को रांची में दो, पूर्वी सिंहभूम में दो, धनबाद में एक, रामगढ़ में एक और सरायरकेला में एक मरीज की मौत हो गई।

राज्य में कहां कितने मरीज:
बोकारो में 149, चतरा में 238, देवघर में 148, धनबाद में 469, दुमका में 46, पूर्वी सिंहभूम में 1274, गढ़वा में 388, गिरिडीह में 268, गोड्डा में 93, गुमला में 201, हजारीबाग में 493, जामताड़ा में 49, खूंटी में 46, कोडरमा में 411, लातेहार में 226, लोहरदगा में 196, पाकुड़ में 199, पलामू में 242, रामगढ़ में 326, रांची में 1470, साहेबगंज 148, सरायकेला में 180, सिम़डेगा में 401 और पश्चिमी सिंहभूम में 180 ।