झारखंड में कोरोना वायरस से सात और मरीजों की मौत, राज्य में 307 नये केस मिले
1 min readरांची. झारखंड में कोरोना वायरस (Corona Virus) से मौत के मामले भी काफी तेजी से बढ़ने लगे हैं। राज्य में शुक्रवार को सात मरीजों की मौत हो गई। इस वायरस से राज्य में अब तक 76 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं शुक्रवार को राज्य में 307 नये मामले सामने आये। अब राज्य में कोरोना (Corona Virus) के मरीजों की संख्या 7500 को पार कर गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग (State health department) के मुताबिक राज्य में कोरोना (Corona Virus) के 7564 मरीज हैं। जिसमें एक्टिव केस (Corona Active case) 4134 है। वहीं 3354 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 100 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
राज्य में 307 नये मामले:
गुरूवार को रांची से 84, गढ़वा से 57, हजारीबाग से 30, रामगढ़ से 25 और पूर्वी सिंहभूम से 21 नये मामले सामने आये। कोडरमा में 17, साहिबगंज में 16, सिमडेगा में 12, पश्चिमी सिंहभूम में 11 और लोहरदगा में 10 नये मरीज मिले हैं। इसके अलावा सरायकेला में नौ, गिरिडीह में छह, दुमका में चार, गोड्डा और पलामू में तीन- तीन, पाकुड़ और गुमला में दो- दो, बोकारो और चतरा में एक- एक मरीज मिला है। रांची में तीन, पूर्वी सिंहभूम में दो, गढ़वा में एक और हजारीबाग में एक मरीज की मौत हुई है।
राज्य में कहां कितने मरीज:
बोकारो में 149, चतरा में 238, देवघर में 147, धनबाद में 450, दुमका में 46, पूर्वी सिंहभूम में 1206, गढ़वा में 384, गिरिडीह में 264, गोड्डा में 93, गुमला में 201, हजारीबाग में 488, जामताड़ा में 49, खूंटी में 46, कोडरमा में 411, लातेहार में 226, लोहरदगा में 196, पाकुड़ में 199, पलामू में 216, रामगढ़ में 320, रांची में 1343, साहेबगंज 148, सरायकेला में 153, सिम़डेगा में 400 और पश्चिमी सिंहभूम में 175 ।