Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

झारखंड में कोरोना वायरस के एक दिन में 405 नये मामले, सात हजार के पार पहुंचा आंकड़ा

1 min read
Bihar corona update

बिहार में कोरोना के 2238 नये केस मिले है।

रांची. झारखंड में कोरोना वायरस (Corona Virus) अपना रौद्र रूप ले चुका है। यहां लगातार केस में इजाफा हो रहा है। गुरुवार को राज्य में एक दिन में रिकॉर्ड 405 मामले सामने आए। अब राज्य में कोरोना (Corona Virus) के मरीजों की संख्या 7 हजार को पार कर गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग (State health department) के मुताबिक राज्य में कोरोना (Corona Virus) के 7166 मरीज हैं। जिसमें एक्टिव केस (Corona Active case) 3845 है। वहीं 3254 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। राज्य में कोरोना वायरस (Corona Virus) से अब तक 67 लोगों की जान जा चुकी है।

बिहार में कोरोना वायरस के 1625 नये मामले, आंकड़ा 31691 पहुंचा

एक दिन में 405 नये मामले:
गुरूवार को रांची से 198, कोडरमा से 32, पूर्वी सिंहभूम से 29, रामगढ़ से 26, पलामू से 22, धनबाद से 17, हजारीबाग से 12, लोहरदगा से 10, सरायकेला में 10, बोकारो से 09, पश्चिमी सिंहभूम से 09, चतरा से 06, गिरिडीह से 06, गुमला से 04, जामताड़ा से 04, पाकुड़ से 04, साहेबगंज 02, देवघर से 01 नये मामले सामने आए हैं।

राज्य में कहां कितने मरीज:
बोकारो में 147, चतरा में 237, देवघर में 147, धनबाद में 450, दुमका में 42, पूर्वी सिंहभूम में 1128, गढ़वा में 327, गिरिडीह में 258, गोड्डा में 90, गुमला में 199, हजारीबाग में 458, जामताड़ा में 49, खूंटी में 46, कोडरमा में 394, लातेहार में 226, लोहरदगा में 186, पाकुड़ में 193, पलामू में 213, रामगढ़ में 295, रांची में 1259, साहेबगंज 132, सरायकेला में 144, सिम़डेगा में 388 और पश्चिमी सिंहभूम में 147 ।

मास्क उतारते समय क्या सावधानी रखें, जानिए विशेषज्ञ की राय

स्वस्थ हुए:
बोकारो में 76, चतरा में 104, देवघर में 73, धनबाद में 179, दुमका में 25, पूर्वी सिंहभूम में 417, गढ़वा में 196, गिरिडीह में 138, गोड्डा में 19, गुमला में 103, हजारीबाग में 262, जामताड़ा में 29, खूंटी में 36, कोडरमा में 222, लातेहार में 66, लोहरदगा में 100, पाकुड़ में 79, पलामू में 106, रामगढ़ में 161, रांची में 297, साहिबगंज में 20, सरायकेला में 76, सिम़डेगा में 358 और पश्चिमी सिंहभूम में 112 ।

कहां कितनी मौत:
रांची में नौ, धनबाद में 10 ,हजारीबाग में चार, पूर्वी सिंहभूम में 11, गिरिडीह में तीन, साहेबगंज में दो, बोकारो में दो, कोडरमा में दो, सरायकेला में दो खूंटी में एक, गुमला में एक, देवघर में एक, गोड्डा में एक, और सिमडेगा में एक।

Leave a Reply

Your email address will not be published.