झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, हेमंत सोरेन की भी होगी जांच
1 min read
shibu soren
रांची. झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम चीफ शिबू सोरेन (Shibu Soren) कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। उनकी पत्नी भी कोरोना से संक्रमित मिली हैं। पिछले कुछ दिनों से शिबू सोरेन (Shibu Soren) की तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके बाद उनकी और उनकी पत्नी की कोरोना जांच की गई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) का एक बार फिर कोरोना टेस्ट कराया जायेगा।
कल रात आदरणीय बाबा दिशोम गुरु जी और माँ की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। वे दोनों होम आइसोलेशन में हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
देश और झारखण्डवासियों की दुआओं के साथ जल्द ही आदरणीय बाबा और माँ हम सभी के बीच होंगे।
— Hemant Soren (घर में रहें – सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) August 22, 2020
पिछले 24 घंटे में राज्य में 955 नये केस:
वहीं झारखंड (Jharkhand) में शुक्रवार को कोरोना के 955 नये मामले सामने आये हैं। राज्य में इस वायरस से छह और मरीजों की मौत हुई है। अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या (Corona case in Jharkhand) 28196 पहुंच गई है। एक्टिव केस की संख्या 9527 है। 18372 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। पिछले 24 घंटे में 927 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं अब तक इस वायरस से 297 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना संकट के बीच नौकरी गंवाने वालों को सरकार देगी बेरोजगारी भत्ता, यह है नियम और शर्त
पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा धनबाद में 241 और रांची में 180 मरीज मिले हैं। वहीं बोकारो में 106 और पूर्वी सिंहभूम में 96 नये मरीज मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम में दो, बोकारो में एक, रांची में एक, धनबाद में एक और साहिबगंज में एक मरीज की मौत हुई है।
रांची में सबसे ज्यादा 5503 और पूर्वी सिंहभूम में 4788 कोरोना के मरीज हैं। पूर्वी सिंहभूम में 121 और रांची में अब तक 48 मरीजों की मौत हुई है।