KKR VS SRH: सनराइजर्स हैदराबाद का जीत का खाता खुला, केकेआर की लगातार दूसरी हार

0
KKR VS SRH

KKR VS SRH (Image credit-@IPL)

Spread the love

KKR VS SRH: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का जीत का खाता खुल गया है. गुरुवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर (KKR VS SRH) को 65 रन से हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की. वहीं केकेआर की लगातार यह दूसरी हार है. केकेआर को अपने घर में हार का सामना करना पड़ा है. बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले नितीश रेड्डी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR VS SRH) के सामने जीत के लिए 227 रन का टारगेट रखा. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 226 रन बनाए. हेनरिक क्लासेन ने 35 बॉल में 52 रन, अभिषेक शर्मा ने 21 बॉल में 48 रन, ट्रैविस हेड ने 21 बॉल में 46 रन और नितीश रेड्डी ने 24 बॉल में 39 रन की पारी खेली. कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने चार विकेट चटकाए. वैभव अरोड़ा को दो सफलता मिली.

केकेआर के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो

228 रन के टारगेट के जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR VS SRH) की टीम 16 ओवर में 161 रन पर सिमट गई. अंगकृष रघुवंशी ने लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया और 29 गेंद में 52 रन की पारी खेलकर आउट हुए. वहीं रिंकू सिंह ने 25 बॉल में 35 रन की पारी खेली. इनके अलावा कोई और बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका. अजिंक्य रहाणे ने 08 रन, फिन एलन ने 28 रन (07 गेंद), कैमरन ग्रीन ने दो रन, रमनदीप सिंह ने 10 रन और सुनील नरेन ने 12 रन का योगदान दिया. अनुकूल राय खाता भी नहीं खोल सके. अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन रन आउट हुए.

LSG VS DC: समीर रिजवी के धमाकेदार पारी ने दिलाई दिल्ली कैपिटल्स को जीत, अपने घर में लखनऊ की हार

हैदराबाद के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

कोलकाता (KKR VS SRH) की टीम ने लगातार विकेट गंवाए. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. ईशान मलिंगा और नितीश रेड्डी को दो-दो सफलता मिली. नितीश रेड्डी ने रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय का अहम विकेट हासिल किया. वहीं ईशान मलिंगा ने एक ही ओवर में पहले सुनील नरेन और फिर रमनदीप सिंह को चलता किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *