LSG VS DC: समीर रिजवी के धमाकेदार पारी ने दिलाई दिल्ली कैपिटल्स को जीत, अपने घर में लखनऊ की हार
LSG VS DC (Image credit- IPL)
LSG VS DC: दिल्ली कैपिटल्स (LSG VS DC) की टीम ने आईपीएल 2026 में जीत के साथ शुरुआत की है. बुधवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स (LSG VS DC) ने लखनऊ सुपरजायंट्स को छह विकेट से हरा दिया. लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुई 18.4 ओवर में 141 रन रन पर ढेर हो गई. अब्दुल समद ने 36 रन और मिचेल मार्श ने 35 रन की पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स के लिए टी. नटराजन और लुंगी एनगिडी ने तीन-तीन विकेट लिए. कुलदीप यादव को दो सफलता मिली.
इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स (LSG VS DC) की टीम ने एक समय 4.3 ओवर में 26 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे, मगर इसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी ने नाबाद शतकीय (81 बॉल में 119 रन) की साझेदारी कर दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिला दी. समीर रिजवी 47 बॉल में 70 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 32 बॉल में 39 रन बनाकर नाबाद रहे.
दिल्ली कैपिटल्स (LSG VS DC) की टीम को पहली ही गेंद पर केएल राहुल (0) के रूप में झटका लगा. मोहम्मद शमी ने उनका विकेट लिया. इसके बाद टीम ने 26 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए. पथुम निसांका 1 रन, नितीश राणा 15 रन और कप्तान अक्षर पटेल खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए थे. प्रिंस यादव ने एक ही ओवर में निसंका और अक्षर पटेल को आउट किया.
समीर रिजवी- ट्रिस्टन स्टब्स के बीच शतकीय साझेदारी
यहां से समीर रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 गेंदों में 119 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 17 गेंदें शेष रहते जीत दिला दी. रिजवी 47 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 70 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि स्टब्स ने 39 रन की नाबाद पारी खेली. प्रिंस यादव ने 20 रन देकर 2 विकेट चटकाए. मोहम्मद शमी और मोहसिन खान को 1-1 विकेट हाथ लगा.
RR VS CSK: वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों पर ठोका अर्धशतक, राजस्थान ने चेन्नई को हराया
लखनऊ की टीम 141 रन पर सिमटी
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम 18.4 ओवरों में 141 रन पर सिमट गई. इस टीम को 19 के स्कोर पर कप्तान ऋषभ पंत (7) के रूप में झटका लगा. इसके बाद मिचेल मार्श ने एडेन मार्करम (11) के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी की. मार्श ने टीम के खाते में 35 रन का योगदान दिया. टीम ने 71 के स्कोर तक अपना पांचवां विकेट खो दिया था. अब्दुल समद ने मुकुल चौधरी के साथ 34 रन और शाहबाज अहमद के साथ 33 रन की साझेदारी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.
