LSG VS GT: प्रसिद्ध कृष्णा ने बरपाया कहर, गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सात विकेट से रौंदा
Prasidh krishna (Image Credit-IPL)
LSG VS GT: प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी के बाद शुभमन गिल और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारी से गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स LSG VS GT) को सात विकेट से हराकर आईपीएल 2026 की दूसरी जीत हासिल कर ली है. इस जीत के बाद गुजरात टाइटंस (LSG VS GT) की टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है.
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG VS GT) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस (LSG VS GT) की टीम के सामने 165 रन का लक्ष्य रखा था. गुजरात की टीम ने शुभमन गिल के (40 बॉल में 56 रन) और जोस बटलर (37 बॉल में 60 रन) के अर्धशतक से 18.4 ओवर में इस टारगेट को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस सीजन का यह दूसरी हार है. प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.
प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी
इससे पहले लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG VS GT) की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 164 रन बनाए. एडेन मारक्रम ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए. निकोलस पूरन ने 19 रन की पारी खेली. वहीं ऋषभ पंत, अब्दुल समद और मुकुल चौधरी ने 18-18 रन बनाए. गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने चार ओवर में 28 रन देकर चार विकेट लिए. अशोक शर्मा को दो सफलता मिली.
CSK VS DC: सैमसन के शतक के बाद ओवरटन ने बरपाया कहर, CSK को आईपीएल 2026 में मिली पहली जीत
शुभमन गिल- जोस बटलर का अर्धशतक
165 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस (LSG VS GT) की शुरुआत काफी खराब रही. साई सुदर्शन सिर्फ 15 रन ही बना सके. इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर के बीच 58 गेंदों पर 84 रनों की साझेदारी हुई. जिसमें शुभमन गिल ने छह चौके और एक छक्के की मदद से 40 गेंदों में 56 रन बनाए, वहीं जोस बटलर ने 37 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके शामिल थे. वाशिंगटन सुंदर (13 बॉल में 21 रन नाबाद) और राहुल तेवतिया (08 बॉल में 10 रन नाबाद) ने गुजरात टाइटंस को 18.4 ओवर में जीत दिला दी.
