Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

बिहार की लाइफलाइन महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन का हुआ उद्घाटन, लोगों को मिली बड़ी राहत

1 min read
Mahatma Gandhi Setu

महात्मा गांधी सेतु का पश्चिमी लेन

पटना. बिहार की लाइफलाइन कही जाने वाली महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन के सुपर स्ट्रक्चर का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और बिहार से सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिये इसका उद्घाटन किया। इस पुल के शुरू होने से जाने से पटना से उत्तर बिहार जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस मौके पर कहा कि गांधी सेतु के पूर्वी लेन के सुपर स्ट्रक्चर का काम भी 18 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने गंगा नदी पर फोरलेन पुल का निर्माण कार्य इसी साल अक्टूबर तक शुरू होने की बात कही। नितिन गडकरी ने कहा कि विक्रमशीला पुल के समानांतर नया पुल और भोजपुर बक्सर गंगा पुल का निर्माण कार्य भी दो माह में शुरू कर दिया जायेगा। केंद्रीय मंत्री ने गांधी सेतु के नये सुपर स्ट्रक्चर को बनाने में आई परेशानियों और चुनौतियां का भी जिक्र किया।

सुशांत सुसाइड केस: जानिये बिहार पुलिस की जांच में अब तक क्या- क्या जानकारी सामने आई 

वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इसके लिये केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। सीएम नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री से मोकामा मुंगेर एनएच 80, मुजफ्फरपुर बरौनी एनएच 28 और मुजफ्फरपुर सोनवर्षा एनएच 77 को फोरलेन बनाने की मांग की।

कैसा है गांधी सेतु का सुपर स्ट्रक्चर ?
गांधी सेतु के पश्चिमी लेन का सुपर स्ट्रक्चर 5575 मीटर है और इसे बनाने में 1742 करोड़ की लागत आई है। इस पुल के जीर्णोधार का कार्य जुलाई 2017 में किया गया था। शुरूआत में काफी तकनीकी दिक्कतें आई। पश्चिमी लेन के बाद अब पुल का पूर्वी लेन बनाया जायेगा। जिसे 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है । सेतु के चारों लेन में कुल 66 हजार 360 मीट्रिक टन स्टील का उपयोग किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.