Categories

September 27, 2023

Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

Mahendra Singh Dhoni की कोरोना रिपोर्ट आई, बुधवार को लिया गया था सैंपल

1 min read
Mahendra singh Dhoni (Photo-Twitter)

Mahendra singh Dhoni (Photo-Twitter)

आईपीएल 2020 (IPL 2020) का आयोजन यूएई में 19 सितंबर से होना है। आईपीएल (IPL) को लेकर टीमें इसी महीने रवाना होगी। टीम के रवाना होने से पहले खिलाड़ियों की कोरोना जांच होनी है। चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का बुधवार को कोरोना का सैंपल लिया गया था। गुरूवार को उनकी रिपोर्ट आ गई है। धोनी (Mahendra Singh Dhoni) कोरोना निगेटिव पाये गये हैं। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब धोनी चेन्नई के लिये रवाना होंगे।

बता दें आईपीएल में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए बीसीसीआई ने सख्त नियम बनाए हैं। बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक हर खिलाड़ी को यूएई रवाना होने से पहले दो बार कोरोना टेस्ट कराना है. दोनों टेस्ट नेगेटिव आने के बाद ही खिलाड़ियों को आईपीएल 2020 में खेलने की इजाजत होगी। बुधवार को रांची के फॉर्म हाउस पर धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का सैंपल लिया गया था।

ग्लेन मैक्सवेल ने चुनी आईपीएल की बेस्ट इलवेन टीम, जानिये कौन- कौन खिलाड़ी शामिल हैं

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण देश में जारी लॉकडाउन के कारण धोनी रांची स्थित अपने फॉर्म हाउस में ही थे। धोनी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थी। मिल रही जानकारी के मुताबिक धोनी शुक्रवार को चेन्नई के लिये रवाना होंगे। यूएई रवाना होने से पहले धोनी का एक बार फिर कोरोना टेस्ट होगा।

सात साल की बच्ची ने लगाया धोनी का Helicopter Shot, आकाश चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो

2019 से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने आखिरी मुकाबला विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उस मैच के बाद धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। उनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरें भी आती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.