बिहार में अगले 48 घंटे में मॉनसून दे सकता है दस्तक, सबसे पहले इस जिले में पहुंचेगा
1 min read
Monsoon
बिहार (Bihar) में अगले 48 घंटे में मॉनसून (Monsoon) दस्तक दे सकता है । मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorology Center) ने इस बार राज्य में समय से मॉनसून (Monsoon) आने की संभावना जताई है। मॉनसून (Monsoon) की दस्तक से पहले राज्य के कई जिलों में बारिश भी हुई है, राजधानी पटना (Patna) में भी पिछले 24 घंटे में तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सबसे पहले मॉनसून पूर्णिया (Purnia) में 13 जून को पहुंचेगा, उसके बाद कुछ दिनों के अंतराल के बाद राज्य के अन्य हिस्से में पहुंचेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorology Center) के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में पूर्वी बिहार (East Bihar) में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। फिलहाल दक्षिणी ओडिशा से लेकर राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है और एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, यह ट्रफ लाइन ऊपर की तरफ शिफ्ट होता है, तो अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव के पूरे आसार हैं और बिहार झारखंड में बारिश होगी।
2019 में 22 जून को आया था मॉनसून
पिछसे साल बिहार में मॉनसून ने देरी से दस्तक दी थी, 22 जून के आसपास मॉनसून की पहली बारिश हुई थी। इस बार मौसम विभाग ने जून से सितंबर तक मानसून के दौरान 88 सेमी बारिश होने की उम्मीद जताई है जो सामान्य से अधिक होगी। 20 जून तक मानसून पूरे बिहार को कवर कर लेगा।