Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती

1 min read
Mulayam singh yadav

फोटो ट्विटर

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh yadav) की तबीयत बिगड़ गई है। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh yadav) को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेदांता अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पेट में दर्द और पेशाब में संक्रमण की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था।

मनोज सिन्हा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जम्मू-कश्मीर के नये उप राज्यपाल होंगे

80 साल के मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh yadav) का डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में इलाज चल रहा है। उनका अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट और यूरिन टेस्ट किया गया है। अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। गुरूवार की रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता लाया गया। जहां सबसे पहले कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया। मुलायम सिंह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

दिल्ली में अमर सिंह का अंतिम संस्कार, मुलायम सिंह ने परिवार को लिखा पत्र, मैंने अपना…

बता दें एक महीने पहले भी आंत की समस्या के कारण मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh yadav) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आंत की वजह से लगातार उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आती है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.