NZ VS CAN: कनाडा के युवराज समरा का शतक ‘बेकार’, न्यूजीलैंड ने सुपर-8 में बनाई जगह, अफगानिस्तान का सपना टूटा

0
NZ VS CAN

NZ VS CAN (Image credit- ICC X)

Spread the love

NZ VS CAN: कनाडा के युवा ओपनर युवराज समरा ने शतक लगाया, मगर न्यूजीलैंड की टीम ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र के नाबाद अर्धशतक की मदद से आठ मुकाबले से जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड (NZ VS CAN) की टीम ने इस जीत के साथ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में जगह बना ली है.

मंगलवार को खेले गए मैच में कनाडा (NZ VS CAN) की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाए. टी-20 वर्ल्ड कप में दो दिन के अंदर दो शतक लगे, सोमवार को श्रीलंका के पथुम निसंका ने शतक लगाया था, मंगलवार को कनाडा के युवराज समरा ने शतक लगाया.

टी-20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने युवराज

युवराज समरा ने 58 बॉल में शतक लगाया. वह टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र के शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने. उन्होंने महज 19 साल की उम्र में यह कारनामा करके पाकिस्तान के अहमद शहजाद (22 साल) का रिकॉर्ड तोड़ा. युवराज समरा ने 65 बॉल की 110 रन की अपनी पारी में 11 चौके और छह छक्के लगे. टी-20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट देश के खिलाड़ी की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी भी है. कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने 36 रन बनाए.

ग्लेन फिलिप्स- रचिन रविंद्र ने दिलाई न्यूजीलैंड को जीत

न्यूजीलैंड (NZ VS CAN) की टीम ने 175 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टिम सेफर्ट (06) और फिन एलन (21) का विकेट जल्दी गंवा दिया, मगर इसके बाद रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने नाबाद 146 रन (72 बॉल) की साझेदारी कर न्यूजीलैंड को 15.1 ओवर में ही जीत दिला दी. रचिन रविंद्र ने 39 बॉल में 59 रन की नाबाद पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए. वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 36 बॉल में 76 रन की पारी खेली. फिलिप्स ने अपनी पारी में चार चौके और छह छक्के लगाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया.

SL VS AUS: पथुम निसंका के शतक से श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, सुपर- 8 में बनाई जगह

अफगानिस्तान का सपना टूटा

न्यूजीलैंड (NZ VS CAN) की टीम इस जीत के साथ ग्रुप डी से साउथ अफ्रीका के बाद सुपर-8 में क्वालिफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है. न्यूजीलैंड की जीत के बाद अफगानिस्तान की टीम आधिकारिक तौर पर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *