NZ VS PAK T20 WC 2026: न्यूजीलैंड-पाकिस्तान मुकाबला बारिश से रद्द, दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक

0
NZ VS PAK

NZ VS PAK (@Blackcaps X)

Spread the love

NZ VS PAK T20 WC 2026: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का पहला मैच बारिश से धुल गया. बारिश की वजह से इस मैच में एक भी गेंद नहीं फेंका जा सका. पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था. मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक- एक अंक दिए गए. सुपर-8 के मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है.

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हल्की बूंदाबादी के बीच टॉस किया गया. पाकिस्तान (NZ VS PAK) की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी. पाकिस्तान की टीम ने प्लेइंग-11 में फखर जमान को शामिल किया. वहीं न्यूजीलैंड की टीम तीन बदलाव के साथ उतरी. टॉस के बाद अचानक बारिश तेज हो गई. दो घंटे के इंतजार के बाद मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया और दोनों टीमों (NZ VS PAK) के बीच एक-एक अंक बंटे.

सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल

वहीं मैच के रद्द होने के बाद न्यूजीलैंड और पाकिस्तान (NZ VS PAK) दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सुपर-8 में तीन में से दो मुकाबले टीमों को जीतने ही होंगे. अब अगर आगे बारिश से कोई मुकाबला रद्द होता है, फिर दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे बंद हो सकते हैं.

AUS VS OMAN: एडम जंपा ने बरपाया कहर, ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को आखिरी लीग मैच में बुरी तरह रौंदा

अब पाकिस्तान (NZ VS PAK) की टीम अपने अगले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 24 फरवरी उतरेगी, जिसके बाद पाकिस्तान का सामना 28 फरवरी को श्रीलंका से होगा. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 25 फरवरी को श्रीलंका से भिड़ेगी और फिर 27 फरवरी को टीम का सामना इंग्लैंड से होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *