NZ VS SL: श्रीलंका टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, रचिन रविंद्र ने दिलाई न्यूजीलैंड को धमाकेदार जीत

0
NZ VS SL

NZ VS SL

Spread the love

NZ VS SL: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से श्रीलंका का सफर समाप्त हो गया है. न्यूजीलैंड से सुपर-8 में हार के बाद श्रीलंका सेमीफाइनल से बाहर हो गई है. बुधवार को खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका (NZ VS SL) के सामने जीत के लिए 169 रन का टारगेट रखा था, श्रीलंका की टीम इसके जवाब में 20 ओवर में आठ विकेट पर 107 रन ही बना सकी. मैच में चार विकेट लेने वाले रचिन रविंद्र को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

न्यूजीलैंड (NZ VS SL) की टीम ने इस जीत के साथ तीन अंक हासिल किए हैं और टीम ग्रुप-2 में प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है. न्यूजीलैंड का आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ है और टीम उस मुकाबले को जीतकर ग्रुप में टॉप करना चाहेगी. इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. वहीं न्यूजीलैंड की जीत ने पाकिस्तान के लिए मुश्किलें बढ़ा दी है. पाकिस्तान ने 2 मुकाबलों में 1 प्वाइंट हासिल किया है, यह टीम तीसरे स्थान पर है. पाकिस्तान का अगला मुकाबला श्रीलंका से है, वह इस मुकाबले को जीतकर ज्यादा से ज्यादा तीन अंकों तक ही पहुंच सकती है.

सेंटनर- मैककोन्ची के बीच रिकॉर्ड साझेदारी

बुधवार को खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड (NZ VS SL) की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए. टिम सीफर्ट ने फिन एलन के साथ 3.1 ओवरों में 30 रन की ओपनिंग साझेदारी की. फिन एलन 23 रन, जबकि सीफर्ट 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. न्यूजीलैंड की टीम ने 34 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो चुकी थी, यहां से ग्लेन फिलिप्स ने रचिन रवींद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़े, रचिन 22 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद टीम ने लगातार विकेट गंवाए.

न्यूजीलैंड ने 84 के स्कोर छह विकेट गंवा दिए, इसके बाद कप्तान मिचेल सेंटनर (47) ने कोल मैककोन्ची (नाबाद 31) के साथ सातवें विकेट के लिए 47 गेंदों में रिकॉर्ड 84 रन (सातवें विकेट के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी साझेदारी) जोड़ते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया. श्रीलंका की तरफ से महेश थीक्षाना और दुष्मंथा चमीरा ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए.

ENG VS PAK: हैरी ब्रूक के शतक से टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड, पाकिस्तान की राह हुई मुश्किल

107 रन ही बना सकी श्रीलंका की टीम

श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड (NZ VS SL) के टारगेट के जवाब में 20 ओवर में आठ विकेट पर 107 रन ही बना सकी. श्रीलंका को पहली ही गेंद पर पथुम निसांका (0) के रूप में झटका लगा, इसके बाद चरिथ असलांका (5) भी पवेलियन लौट गए. दोनों विकेट मैट हेनरी के नाम रहा. मिडिल ओवर्स में रचिन रविंद्र ने कहर बरपाया, जिससे श्रीलंका की टीम रन बनाने में नाकाम रही. कामिंदु मेंडिस ने 23 गेंदों में 4 चौकों के साथ 31 रन की पारी खेली, डुनिथ वेलालेज ने 29 रन बनाए. न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र ने चार ओवर में 27 रन देकर चार विकेट चटकाए. मिचेल सेंटनर ने चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें