NZ VS WI 2nd Test: न्यूजीलैंड ने नौ विकेट से जीता दूसरा टेस्ट, WTC प्वॉइंट्स टेबल में लगाई छलांग, भारत को नुकसान
(Image credit- @BLACKCAPS X)
NZ VS WI 2nd Test: जैकब डफी ने दूसरी पारी में ‘पंजा’ खेला, जिससे वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 128 रन पर ढेर हो गई. न्यूजीलैंड के सामने दूसरे टेस्ट (NZ VS WI 2nd Test) में जीत के लिए 56 रन का लक्ष्य था, जिसे टीम ने एक विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की लीड हासिल कर ली है. सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 18 दिसंबर से खेला जाएगा.
जैकब डफी ने लगातार दूसरे टेस्ट (NZ VS WI 2nd Test) में फाइव विकेट हॉस हासिल किया है. न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में छलांग लगाई है. न्यूजीलैंड की टीम प्वॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है. न्यूजीलैंड की टीम ने भारत और पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है. भारतीय टीम अब पांचवें से छठे स्थान खिसक गई है. ऑस्ट्रेलिया की टीम प्वॉइंट्स टेबल में पहले, साउथ अफ्रीका दूसरे और श्रीलंका की टीम तीसरे स्थान पर है.
World Test Championship — अंक तालिका (अपडेटेड)
| स्थान | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | ड्रॉ | अंक | प्रतिशत (PCT) |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 5 | 5 | 0 | 0 | 0 | 60 | 100.00 |
| 2 | दक्षिण अफ्रीका | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 36 | 75.00 |
| 3 | श्रीलंका | 2 | 1 | 0 | 0 | 1 | 16 | 66.67 |
| 4 | न्यूज़ीलैंड | 2 | 1 | 0 | 0 | 1 | 16 | 66.67 |
| 5 | पाकिस्तान | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 12 | 50.00 |
| 6 | भारत | 9 | 4 | 4 | 0 | 1 | 52 | 54.17 |
| 7 | इंग्लैंड | 7 | 2 | 4 | 0 | 1 | 26 | 36.11 |
| 8 | बांग्लादेश | 2 | 0 | 1 | 0 | 1 | 4 | 16.67 |
| 9 | वेस्ट इंडीज़ | 6 | 0 | 5 | 0 | 1 | 4 | 6.67 |
