PBKS VS SRH: पंजाब किंग्स ने हैदराबाद को हराया, प्रियांश, प्रभसिमरन और अय्यर ने मचाया धमाल
prabhsimran singh (Image Credit- IPL)
PBKS VS SRH: प्रियांश, प्रभसिमरन और श्रेयस की अर्धशतकीय पारी से आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराकर इस सीजन तीसरी जीत दर्ज की है. सनराइजर्स हैदराबाद के 220 रन के टारगेट को पंजाब किंग्स की टीम ने प्रियांश आर्या ने 20 बॉल में 57, प्रभसिमरन सिंह ने 25 बॉल में 51 और श्रेयस अय्यर ने 33 बॉल में नाबाद 69 रन के पारी की मदद से 18 ओवर में हासिल कर लिया.
पंजाब किंग्स (PBKS VS SRH) इस जीत के साथ सात अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (PBKS VS SRH) को इस सीजन तीसरी हार का सामना करना पड़ा है.
अभिषेक- हेड के बीच 120 रन की ओपनिंग साझेदारी
इस मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (PBKS VS SRH) ने निर्धारित ओवरों में छह विकेट खोकर 219 रन ही बना सकी. इस टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 8.1 ओवरों में 120 रन जुटाए. ट्रेविस हेड 23 गेंदों में छह बाउंड्री के साथ 38 रन बनाकर आउट हो गए. अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में आठ छक्के और पांच चौक लगाकर 74 रन की पारी खेली. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इन दोनों सलामी बल्लेबाजों को 8.3 ओवरों में 122 के स्कोर पर गंवा दिया था.
सनराइजर्स हैदराबाद (PBKS VS SRH) के कप्तान ईशान किशन ने हेनरिक क्लासेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 गेंदों में 47 रन की साझेदारी करते हुए टीम को बड़े स्कोर की तरफ पहुंचाया. ईशान 17 गेंदों में चार बाउंड्री के साथ 27 रन बनाकर आउट हुए. यहां से हेनरिक क्लासेन ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया. क्लासेन 33 गेंदों में दो बाउंड्री के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अनिकेत वर्मा ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. विपक्षी खेमे से अर्शदीप सिंह और शशांक शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए. जेवियर बार्टलेट ने एक विकेट अपने नाम किया.
पंजाब किंग्स ने दिया तगड़ा जवाब
इसके जवाब में पंजाब किंग्स (PBKS VS SRH) ने 18.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस टीम को प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 6.2 ओवरों में 99 रन की साझेदारी की. प्रियांश 20 गेंदों में पांच छक्कों और पांच चौकों के साथ 57 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. प्रभसिमरन ने 25 गेंदों में चार छक्के और चार चौके की मदद से 51 रन की पारी खेली.
पंजाब किंग्स (PBKS VS SRH) ने 117 के स्कोर तक अपने तीन विकेट खो दिए थे. यहां से नेहल वढेरा ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 35 गेंदों में 69 रन बनाते हुए टीम को जीत के करीब ला दिया. नेहल ने 14 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. वहीं शशांक सिंह ने अय्यर की साझेदारी में नौ गेंद में 16 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को 113 बॉल में जीत दिला दी. श्रेयस 33 गेंदों में पांच छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 69 रन बनाकर नाबाद रहे. हैदराबाद के लिए शिवांग कुमार ने 33 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, जबकि हर्ष दुबे को एक सफलता मिली.
