Categories

April 26, 2024

Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

Petrol Diesel Price: केंद्र सरकार ने की एक्साइज ड्यूटी में कटौती, पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट, जानिये अपने शहर का रेट

1 min read
Petrol Diesel Price

Petrol Diesel Price

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने का ऐलान किया गया है. एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी (Petrol Diesel Price) आई है. दीपावली की सुबह से यह फैसला लागू हो गया. यूपी में पेट्रोल- डीजल 12-12 रूपये सस्ता हो गया है. बिहार में पेट्रोल 6.30 रूपये जबकि डीजल 11.90 रूपये सस्ता (Petrol Diesel Price) हुआ है.

पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती से सरकार से खजाने पर सालाना एक लाख करोड़ रूपये से ज्यादा का असर होगा. अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत घटकर 103.97 रूपये हो गई है.

जानिये आपके शहर का रेट:

शहर          पेट्रोल (रु/ प्रति लीटर)             डीजल (रु/ प्रति लीटर)  
दिल्ली              109.34                                 98.07
मुंबई                115.15                                106.23
कोलकाता         109.79                                101.19
चेन्नई                106.04                                102.25

Read: धनतेरस पर बाजार हुआ मालामाल, देश भर में 75 हजार करोड़ रूपये की बिक्री 

Also Read: पवन सिंह के साथ सोनु निगम ने गाया भोजपुरी छठ गीत, तेजी से हो रहा वायरल

एसएमएस के जरिये कर सकते हैं चेक:

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल IOC ऐप के जरिये आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें. आपके मोबाइल पर तुरंत आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का रेट आ जाएगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOC आपको अपनी वेबसाइट पर देता है. पेट्रोल और डीजल की कीमत में हर सुबह छह बजे बदलाव होता है.

लेटेस्ट खबरों के लिये Boundaryline.in पर क्लिक करें. आप हमसे फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *