RINKU SINGH FATHER PASSES AWAY: रिंकू सिंह के पिता का निधन, लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे

0
Rinku Singh father passes away

Rinku Singh father passes away

Spread the love

Rinku Singh father passes away: भारत के स्टार क्रिकेटर और फिनिशर रिंकू सिंह के पिता खान चंद सिंह का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया. वह लंबे समय से लीवर कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. रिंकू सिंह के पिता (Rinku Singh father passes away) को चौथे स्टेज का लीवर कैंसर था और पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी. 21 फरवरी को तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें ग्रेटर नोएडा स्थित निजी अस्पताल यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था.

अस्पताल सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 4:36 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई. सुबह लगभग 5 बजे उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि हुई। इसके बाद परिजन उनका पार्थिव शरीर लेकर घर के लिए रवाना हो गए.

पिता से मिलने पहुंचे थे रिंकू सिंह

पिता (Rinku Singh father passes away) की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही रिंकू सिंह टीम इंडिया का साथ छोड़कर अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे थे. उन्होंने डॉक्टरों से मिलकर उनका हाल जाना था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *