RR VS CSK: वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों पर ठोका अर्धशतक, राजस्थान ने चेन्नई को हराया

0
RR VS CSK

RR VS CSK (Image Credit-IPL)

Spread the love

RR VS CSK: वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स (RR VS CSK) को आठ विकेट से हराकर आईपीएल 2026 में जीत के साथ शानदार आगाज किया है. राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का शानदार फॉर्म जारी रहा और उन्होंने महज 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया.

गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन पर ढेर हो गई थी, राजस्थान की टीम ने 12.1 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया. नांद्रे बर्गर को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

सूर्यवंशी- जायसवाल ने की 75 रन की ओपनिंग साझेदारी

128 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी राजस्थान (RR VS CSK) की टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 75 रन जोड़कर मजबूत नींव रखी. वैभव ने 17 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली. अंशुल कंबोज की गेंद पर सरफराज खान ने एक बेहतरीन कैच लेकर वैभव की पारी का अंत किया.

यशस्वी जायसवाल ने दूसरे विकेट के लिए ध्रुव जुरेल के साथ 24 रन की साझेदारी की. जुरेल 9 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए. जायसवाल और कप्तान रियान पराग ने नाबाद 29 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी. जायसवाल 36 गेंदों पर एक छक्का और तीन चौकों की मदद से 38 रन बनाकर नाबाद रहे. पराग 11 गेंदों पर एक छक्का और एक चौके की मदद से नाबाद 14 रन बनाए. चेन्नई की तरफ से दोनों विकेट अंशुल कंबोज ने लिए.

MI VS KKR: मुंबई इंडियंस ने खत्म किया 14 साल का इंतजार, केकेआर के खिलाफ दर्ज की धमाकेदार जीत

127 रन पर सिमटी चेन्नई की टीम

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स (RR VS CSK) की पूरी टीम 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई. सीएसके के लिए 100 पार करना भी मुश्किल हो जाता अगर आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जेमी ओवरटन ने 36 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 43 रन की पारी नहीं खेली होती. ओवरटन ने आखिरी विकेट के लिए कंबोज के साथ 33 रन की साझेदारी की। इसके अलावा, सरफराज खान ने 17 और कार्तिक शर्मा ने 18 रन बनाए. संजू सैमसन (06) और ऋतुराज गायकवाड़ (06) दहाई का आंकड़ा नहीं पार सके. अंशुल कम्बोज खाता भी नहीं खोल सके.

राजस्थान रॉयल्स (RR VS CSK) के लिए जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2, नांद्रे बर्गर ने 4 ओवर में 26 रन देकर दो, और रवींद्र जडेजा ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए. ब्रिजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट मिला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *