RR VS RCB: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का चौका, आरसीबी को मिली पहली हार

0
Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi (Image Credit-IPL)

Spread the love

RR VS RCB: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी (RR VS RCB) को छह विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की है. आरसीबी के 202 रन के टारगेट को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने वैभव सूर्यवंशी ने 26 बॉल में 78 रन और ध्रुव जुरेल ने 43 बॉल में नाबाद 81 रन की पारी की मदद से 18 ओवर में ही हासिल कर लिया.

राजस्थान रॉयल्स (RR VS RCB) इस जीत के साथ आठ अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. आरसीबी (RR VS RCB)को इस सीजन पहली हार मिली.

वैभव ने 15 बॉल में जड़ा अर्धशतक

202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RR VS RCB) 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. यशस्वी जायसवाल 08 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, इसके बाद 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाला. वैभव ने इस सीजन दूसरी बार 15 बॉल में अर्धशतक लगाया. दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 37 गेंदों में 108 रनों की लाजवाब साझेदारी निभाई. वैभव ने सिर्फ 26 गेंदों का सामना करते हुए 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली, अपनी इस पारी में उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 8 चौके और 7 छक्के लगाए.

जुरेल- जडेजा ने दिलाई राजस्थान को जीत

शिमरोन हेटमायर फ्लॉप रहे और वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. कप्तान रियान पराग भी सिर्फ 3 रन ही बना सके. जुरेल एक छोर पर खड़े रहे और उन्होंने 43 गेंदों में 81 रनों की नाबाद पारी खेली. अपनी इस पारी में जुरेल ने 8 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं, रवींद्र जडेजा ने भी 24 रनों की नाबाद पारी खेली. जुरेल और जडेजा ने पांचवें विकेट के लिए 50 गेंदों में 68 रनों की नाबाद साझेदारी की. आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड और क्रुणाल पांड्या ने दो-दो विकेट चटकाए.

KKR VS LSG: मुकुल चौधरी ने धमाकेदार पारी से पलटी हारी हुई बाजी, LSG ने KKR को तीन विकेट से हराया

आरसीबी के लिए पाटीदार ने जड़ा अर्धशतक

इससे पहले आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 201 रन बनाए. कप्तान रजत पाटीदार ने 40 गेंदों में 63 रनों की दमदार पारी खेली. कोहली ने 16 बॉल में 32 रन और इम्पैक्ट प्लेयर वेंकटेश अय्यर ने 15 बॉल में नाबाद 29 रन बनाए. रोमारियो शेफर्ड ने 11 गेंदों में 22 रन की पारी खेली. 94 रन के स्कोर पर आरसीबी ने छह विकेट गंवा दिए थे, मगर पाटीदार ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को सम्माजनक स्कोर तक पहुंचाया. राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए, संदीप शर्मा और जडेजा को एक-एक सफलता मिली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *