SA VS NZ: फिल एलेन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड का सबसे तेज शतक, साउथ अफ्रीका को रौंदकर फाइनल में न्यूजीलैंड

0
SA VS NZ

SA VS NZ (Image Credit-ICC)

Spread the love

SA VS NZ: फिन एलन के रिकॉर्ड शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका (SA VS NZ) को नौ विकेट से रौंदकर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. फिन एलन ने सिर्फ 33 बॉल में शतक लगाया, जो टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक हैं. उन्होंने क्रिस गेल (47 बॉल) के रिकॉर्ड को तोड़ा. 170 रन के साउथ अफ्रीका (SA VS NZ) के टारगेट को न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया.

170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड (SA VS NZ) को सलामी बल्लेबाजों टिम साइफर्ट और फिन एलन ने तूफानी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में 117 रन जोड़े. इस स्कोर पर साइफर्ट 33 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए.

साइफर्ट का विकेट गिरने के बाद कोलकाता में फिन एलन का तूफान आया. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महज 33 गेंदों पर शतक लगा दिया। यह टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक है. एलन ने 33 गेंदों पर 8 छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए. विजयी चौका एलन के बल्ले से निकला। उनके साथ रविंद्र 11 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में एक विकेट पर 173 रन बनाकर मैच नौ विकेट से जीत लिया और फाइनल में जगह बना ली.

IND VS WI: सैमसन की धमाकेदार पारी से भारत टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, इंग्लैंड से होगा मुकाबला

इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने आठ विकेट पर 169 रन बनाए थे. दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने 30 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन की पारी खेली. जानसेन स्टब्स 29 के साथ छठे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की थी.

न्यूजीलैंड (SA VS NZ) के लिए मैट हेनरी ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2, कोले मैककोंची ने एख ओवर में नौ रन देकर दो , लॉकी फर्ग्यूसन ने चार ओवर में 29 रन देकर एक, नीशम ने तीन ओवर में 42 रन देकर एक, और रचिन रवींद्र ने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए. फिन एलन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें