SL VS AUS: पथुम निसंका के शतक से श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, सुपर- 8 में बनाई जगह

0
Spread the love

SL VS AUS: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य रखा था, श्रीलंका की टीम ने इस टारगेट को 18 ओवर में हासिल कर लिया.

Pathum Nissanka

Pathum Nissanka

Spread the love

SL VS AUS: पथुम निसंका के नाबाद शतक की मदद से श्रीलंका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया (SL VS AUS) को आठ विकेट से हराकर सुपर-8 में जगह बना ली है. सोमवार को खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य रखा था, श्रीलंका (SL VS AUS) की टीम ने 18 ओवर में दो विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया. पथुमा निसंका 100 रन बनाकर नाबाद रहे. यह टी-20 विश्व कप 2026 में पहला शतक है. निसंका माहेला जयवर्धने के बाद टी-20 विश्व कप में शतक लगाने वाले दूसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज भी बने हैं.

पथुम निसंका ने 52 बॉल में नाबाद 100 रन की पारी में 10 चौके और पांच छक्के लगाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. निसंका के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 38 बॉल में 51 रन (06 चौके, 01 छक्का) की पारी खेली. वहीं पवन रत्नानायके 15 बॉल में 28 रन (06 चौके) बनाकर नाबाद रहे.

181 रन पर ऑल आउट हुई थी ऑस्ट्रेलिया की टीम

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया (SL VS AUS) की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन के स्कोर पर 20 ओवर में ढेर हो गई थी. ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रैविस हेड (29 बॉल में 56 रन) और मिचेल मार्श (27 बॉल में 54 रन) अर्धशतक बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया ने 8.3 ओवर में 104 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया था, इसके बाद टीम पूरी तरह बिखर गई. कैमरन ग्रीन (03), टिम डेविड (06), मार्क्स स्टोइनिस (04) और कूपर कॉनोली (03) दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार सके. जोश इंग्लिस ने 27 रन और ग्लेन मैक्सवेल ने 22 रन का योगदान दिया. श्रीलंका (SL VS AUS) के लिए दुशान हेमंता ने तीन विकेट लिए, वहीं दुष्मंथा चमीरा को दो सफलता मिली.

ZIM VS AUS: जिम्बाब्वे ने टी-20 वर्ल्ड कप में किया बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया

ग्रुप स्टेज से बाहर हो सकता है ऑस्ट्रेलिया !

वहीं इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया (SL VS AUS) ग्रुप स्टेज से बाहर हो सकता है. ऑस्ट्रेलिया की टीम की तीन मैचों की यह दूसरी हार है और टीम के दो अंक है. जिम्बाब्वे की टीम के पास पहले से चार अंक है और जिम्बाब्वे का दो मुकाबला बाकी है. मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड का मुकाबला खेला जाना है, अगर जिम्बाब्वे आयरलैंड को हरा देती है तो ऑस्ट्रेलिया यहीं बाहर हो जाएगी. ऑस्ट्रेलिया का आखिरी मुकाबला ओमान के साथ है,

ऑस्ट्रेलिया जीत के साथ ज्यादा से ज्यादा चार अंक तक पहुंच सकती है. हालांकि अगर जिम्बाब्वे की टीम अपने दोनों मुकाबले (आयरलैंड और श्रीलंका) हार जाती है तो ऑस्ट्रेलिया के लिए सुपर-8 के दरवाजे खुल सकते हैं, मगर उसे ओमान के खिलाफ बड़ी जीत चाहिए.

IND VS PAK: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत से फिर पिटा पाकिस्तान, ईशान ने खेली धमाकेदार पारी

इंग्लैंड सुपर-8 में पहुंचा, अफगानिस्तान की भी उम्मीदें कायम

वहीं दिन के अन्य मैच में इंग्लैंड ने इटली को हराकर सुपर-8 में जगह बना ली है. इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए थे, इटली की टीम 178 रन पर ढेर हो गई. 22 बॉल में 53 रन की पारी खेलने वाले विल जैक्स ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता.

वहीं अफगानिस्तान ने यूएई के खिलाफ जीत के बाद सुपर- 8 में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखी है. अफगानिस्तान ने अजमतुल्लाह ओमरजई (चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से यूएई को 160 रन पर रोक दिया, उसके बाद इस टारगेट को 19.2 ओवर में हासिल कर लिया. ओमरजई ने 21 बॉल में 40 रन की नाबाद पारी खेली. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *