T20 WC 2026: जिम्बाब्वे ने सुपर- 8 में बनाई जगह, ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर

0
Zimbabwe cricket team

Zimbabwe cricket team (Image credit- @SRazaB24 X)

Spread the love

T20 WC 2026: आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाला मैच मंगलवार को बारिश की वजह से रद्द हो गया, जिसके बाद जिम्बाब्वे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 WC 2026) के सुपर-8 में पहुंचने वाली सातवीं टीम बन गई. इस मैच के रद्द होने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का टीम का सुपर-8 में पहुंचने का सपना टूट गया और वह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 WC 2026) से बाहर हो गई. 2009 के बाद यह दूसरा मौका है, जब ऑस्ट्रेलिया की टीम सुपर-8 में जगह नहीं बना सकी है. ऑस्ट्रेलिया की टीम को लीग स्टेज में पहले जिम्बाब्वे और फिर श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

जिम्बाब्वे की टीम ने सुपर-8 (T20 WC 2026) में ग्रुप ए के लिए क्वालिफाई किया है, जहां टीम का सामना वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और भारत से होगा. जिम्बाब्वे के सभी मैच भारत में खेले जाएंगे. जिम्बाब्वे ग्रुप बी से श्रीलंका के बाद सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम है. इस ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और ओमान बाहर हुई.

टॉस भी नहीं हो सका

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच श्रीलंका के पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला (T20 WC 2026) खेला जाना था, मगर लगातार बारिश की वजह इस मैच में टॉस भी नहीं हो सका. लंबे इंतजार के बाद इस मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया.

NZ VS CAN: कनाडा के युवराज समरा का शतक ‘बेकार’, न्यूजीलैंड ने सुपर-8 में बनाई जगह, अफगानिस्तान का सपना टूटा

टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने किया प्रभावित

जिम्बाब्वे की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 WC 2026) में काफी प्रभावित किया है. जिम्बाब्वे की टीम ने अपने पहले मैच में ओमान को हराया, इसके बाद टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया. आयरलैंड के साथ मैच में प्वॉइंट बांटने के बाद जिम्बाब्वे के कुल पांच अंक है. टीम ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है. गुरुवार को आखिरी मैच में जिम्बाब्वे का सामना श्रीलंका से होगा.

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में जिम्बाब्वे का शेड्यूल

24 फरवरी- जिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीज, वानखेड़े स्टेडियम मुंबई

26 फरवरी- जिम्बाब्वे vs भारत, एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई

01 मार्च- जिम्बाब्वे vs साउथ अफ्रीका, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *