T20 World Cup 2026 Prize Money: टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को कितनी प्राइज मनी मिली ?
T20 World Cup 2026 prize money (Image credit-ICC)
T20 World Cup 2026 Prize Money: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है. भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. भारतीय टीम ने तीन टी20 वर्ल्ड कप, लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप और अपने घर में टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बनकर इतिहास भी रचा है.
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया (T20 World Cup 2026 Prize Money) ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर ना सिर्फ ट्रॉफी पर कब्जा किया, बल्कि भारी-भरकम इनामी राशि भी अपने नाम किया.
आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026 Prize Money) के लिए रिकॉर्ड 13.5 मिलियन डॉलर (125 करोड़ रुपए भारतीय रुपए लगभग) का प्राइज पूल घोषित किया है. साल 2024 की तुलना में इस सीजन 20 फीसदी ज्यादा प्राइज मनी है. यह राशि सिर्फ टीम को मिलती है जो खिलाड़ियों के बीच बोनस, मैच फीस आदि में बंटती है.
किस टीम को मिली कितनी राशि ?
भारत (विजेता)- 3 मिलियन डॉलर (लगभग 27.60 करोड़ रुपए)
न्यूजीलैंड (उपविजेता)- 1.6 मिलियन डॉलर (लगभग 14.70 करोड़ रुपए)
अन्य टीमों की इनामी राशि:
सेमीफाइनल हारने वाली टीमें:
इंग्लैंड- 790,000 डॉलर (लगभग 7.26 करोड़ रुपए)
साउथ अफ्रीका- 790,000 डॉलर (लगभग 7.26 करोड़ रुपए)
सुपर 8 में पहुंचने वाली टीमें:
जिम्बाब्वे- 380,000 डॉलर (लगभग 3.5 करोड़ रुपये)
पाकिस्तान- 380,000 डॉलर (लगभग 3.5 करोड़ रुपये)
श्रीलंका- 380,000 डॉलर (लगभग 3.5 करोड़ रुपये)
वेस्ट इंडीज- 380,000 डॉलर (लगभग 3.5 करोड़ रुपये)
ग्रुप स्टेज में बाहर होने वाली टीमें (नीदरलैंड, नामीबिया, यूएसए, आयरलैंड, ओमान, ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, नेपाल, इटली, अफगानिस्तान, यूएई,कनाडा)- 250,000 डॉलर (लगभग 2.30 करोड़ रुपये)
