Team India Schedule: टी-20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में भारत के मुकाबले का शेड्यूल, कब और कहां खेले जाएंगे मैच ?
Team India Schedule (Image credit- BCCI X)
Team India Schedule: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से ऑस्ट्रेलिया की टीम बाहर हो गई है. जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया. इसके साथ ही जिम्बाब्वे की टीम ने सुपर-8 के ग्रुप ए में जगह बनाई. जिम्बाब्वे के सुपर-8 में एंट्री के साथ भारत का टी-20 वर्ल्ड सुपर-8 के मुकाबले का शेड्यूल (Team India Schedule) तय हो गया है.
भारतीय टीम (Team India Schedule) सुपर-8 में ए ग्रुप में है. इस ग्रुप में भारत के अलावा वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीम है. इस ग्रुप से दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएगी. सुपर-8 को चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा. पहले से ही हर ग्रुप में टीमों को सीडिंग दी गई थी, जिसके तहत टीमें अपने ग्रुप में किसी भी स्थान पर रहें सुपर 8 में उनका स्थान पक्का रहेगा. भारत को X-1 की सीडिंग दी गई थी, वहीं ऑस्ट्रेलिया X-2 था, मगर ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 में जगह बनाने में कामयाब नहीं रहा और उसकी जगह जिम्बाब्वे ने ली.
सुपर-8 में भारतीय टीम (Team India Schedule) के मुकाबले की शुरुआत 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के साथ होगी. इसके बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने मुकाबले खेलेगी.
T20 WC 2026: जिम्बाब्वे ने सुपर- 8 में बनाई जगह, ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत का शेड्यूल (Team India Schedule)
22 फरवरी- भारत vs साउथ अफ्रीका, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद (शाम 7 बजे)
26 फरवरी- भारत vs जिम्बाब्वे, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (शाम 7 बजे)
01 मार्च- भारत vs साउथ अफ्रीका, इडेन गार्डन्स, कोलकाता (शाम 7 बजे)
भारत ने किया है शानदार प्रदर्शन
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने तीनों मुकाबले जीते हैं. भारत ने पहले मैच में यूएसए और दूसरे मैच में नामीबिया को हराया था. वहीं अपने तीसरे मैच में भारत ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को भी धूल चटाई. भारत ग्रुप स्टेज में अपने आखिरी मैच में 18 फरवरी को नीदरलैंड्स से भिड़ेगा.
