Categories

September 27, 2023

Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में ढेर, आठ पुलिसकर्मियों की हत्या में था शामिल

 

आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। मिली जानकारी के अनुसार उज्जैन से कानपुर आ रही यूपी एसटीएफ की गाड़ी के रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। घटना के बाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस और विकास दुबे के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।  विकास दुबे ने पुलिस की पिस्टल छिनकर गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाई। इस एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल विकास को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एनकाउंटर की घटना सुबह साढ़े छह बजे की बताई जा रही है।

विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गुरूवार को गिरफ्तार किया गया था। विकास दुबे महाकाल मंदिर में दर्शन करने आया था, जहां एक सुरक्षाकर्मी ने उसे पहचान लिया और मंदिर से निकलने के बाद उसे दबोच लिया। विकास दुबे को गुरूवार रात यूपी की एसटीएफ टीम उज्जैन से लेकर कानपुर के लिये निकली थी। शुक्रवार को ही उसकी कोर्ट में पेशी होनी थी।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published.