Corona case in shiekhpura

झारखंड में टूटे सारे रिकॉर्ड, एक दिन में कोरोना के 978 नये मामले, 548 स्वस्थ हुए, 15 हजार के पार आंकड़ा

रांची. झारखंड में कोरोना वायरस (Corona case in Jharkhand) के मामले ने एक बार फिर सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये हैं। राज्य में एक दिन में कोरोना के 978 नये मामले सामने आये हैं। अब राज्य में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा (Corona case in Jharkhand) 15 हजार को पार कर गया है। बुधवार को राज्य में कोरोना से सात और मरीजों की मौत हो गई।

राज्य स्वास्थ्य विभाग (State Health Department) के मुताबिक झारखंड में कोरोना के 15048 मरीज हैं। एक्टिव केस की संख्या 9086 है। 5826 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं अब तक इस वायरस से 136 लोगों की मौत हो चुकी है।

बिहार में पिछले 24 घंटे मे मिले 2701 मरीज, 64732 पहुंचा आंकड़ा, अब तक 369 लोगों की मौत 

पिछले 24 घंटे में राज्य में रिकॉर्ड 548 मरीज स्वस्थ हुए हैं। एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की भी यह सबसे बड़ी संख्या है। बुधवार को सबसे ज्यादा गोड्डा में 339 मामले सामने आये। वहीं रांची में 141 नये मरीज मिले हैं। गोड्डा में पिछले 24 घंटे में 101 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 72 और बोकारो में 71 मरीज मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम में सोमवार को तीन मरीजों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में रांची में तीन, पश्चिमी सिंहभूम में एक, खूंटी में एक, गिरिडीह में एक और पूर्वी सिंहभूम में एक मरीज की मौत हुई है।

Image

राज्य में सबसे ज्यादा रांची में 2724 केस हैं। वहीं पूर्वी सिंहभूम में मरीजों की संख्या 2492 पहुंच गई है। रांची में 28 और पूर्वी सिंहभूम में 45 लोगों की मौत हुई है।