Khel Ratna Award

रोहित शर्मा सहित पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार, इशांत और दीप्ति को अर्जुन अवार्ड

नई दिल्ली. राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 का ऐलान कर दिया गया है। क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सहित पांच खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (Rajiv Gandhi Khel Ratna Award) दिया जायेगा। 27 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड ( Arjun Award) दिया जायेगा। खेल मंत्रालय की 12 सदस्यीय टीम ने इस पर अंतिम मुहर लगा दी है। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) और महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा (Dipti Sharma) को अर्जुन अवार्ड के लिये चुना गया है।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अलावा जिन खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया जायेगा उनमें पैरा एथलिट मरियप्‍पन थंगवेलू (Mariyappan T) , टेबल टेनिस खिलाडी मनिका बत्रा (Manika Batra), महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Fogat) और हॉकी खिलाडी रानी रामपाल (Rani Rampal) शामिल हैं। रोहित शर्मा खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले चौथे क्रिकेटर हैं। इनसे पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को यह पुरस्कार मिल चुका है।

किस आधार पर मिला खेल रत्न:

रोहित शर्मा को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिये यह अवार्ड दिया गया है। वहीं पैरा एथलिट मरियप्‍पन थंगवेलु को 2016 रियो ओलिंपिक खेलों में टी42 ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पुरस्कार दिया गया है। टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को साल 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने के यह अवार्ड मिला। महिला पहलवान विनेश फोगाट को 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और 2019 में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के लिए यह अवार्ड दिया जा रहा है।

पीएम मोदी ने चिट्ठी लिखकर धोनी की तारीफ की, ‘माही’ ने ट्वीट कर कहा शुक्रिया 

हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल की अगुवाई में भारतीय टीम ने महिला एशियाई कप 2017 में जीत दर्ज की तथा 2018 में एशियाई खेलों में रजत पदक जीता। रानी ने एफआईएच ओलिंपिक क्वॉलिफायर्स मैच में निर्णायक गोल किया जिससे भारत को तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने में मदद मिली। रानी रामपाल तीसरी हॉकी खिलाड़ी है, जिन्हें खेल रत्न मिला है। इससे पहले 2000 में धनराज पिल्लै और 2017 में सरदार सिंह को यह अवार्ड मिला है।

खेल रत्न के अलावा 27 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड, 13 खिलाड़ियों को द्रोणाचार्य अवार्ड और 15 खिलाड़ियों को ध्यानचंद अवार्ड के लिये चुना गया है।

देखें लिस्ट:

Image

Image

Image