Up Corona Update

झारखंड में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 1365 मरीज मिले, रांची में 328 नये केस

रांची. झारखंड (Jharkhand) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। गुरूवार को राज्य में कोरोना के 1365 मरीज मिले। एक दिन में मिलने वाली मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। वहीं पिछले 24 घंटे में 633 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और 10 और मरीजों की इस वायरस से मौत हुई है। राजधानी रांची में 328 नये केस मिले हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक राज्य में कोरोना के कुल 34676 मामले हैं। एक्टिव केस की संख्या 11180 है। 23119 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में रिकवरी रेट लगभग 67 फीसदी है। वहीं इस वायरस से राज्य में अब तक 377 लोगों की मौत हो चुकी है।

बिहार में मिले कोरोना के 1860 नये मरीज, पटना में 20 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा 

रांची के अलावा पूर्वी सिंहभूम में 163 और गढ़वा में 109 मामले सामने आये हैं। इसके अलावा रामगढ़ में 96 और साहिबगंज में 88 नये मरीज मिले हैं। सोमवार को पूर्वी सिंहभूम में छह, रामगढ़ में दो, लातेहार में एक और धनबाद में एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। पूर्वी सिंहभूम में अब तक 165 और रांची में 57 मरीजों की मौत हो चुकी है। रांची में कोरोना मरीजों का आंकड़ा सात हजार के पास पहुंच चुका है। रांची के बाद पूर्वी सिंहभूम में कोरोना के सबसे अधिक मामले हैं।