Mumbai Indians ने दूसरी बार जीता विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब, फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया

0
Spread the love

Mumbai Indians ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 150 रन का लक्ष्य रखा था, दिल्ली कैपिटल्स की टीम 141 रन ही बना सकी.

Mumbai Indians Women

(Image credit- @Wplt20 X)

Spread the love

Mumbai Indians Women Won WPL 2025: कप्तान हरमनप्रीत कौर (44 बॉल में 66 रन) के अर्धशतक और नेट सीवर ब्रंट (30 रन और तीन विकेट) के ऑलराउंड प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस विमेंस ने विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के खिताब पर दूसरी बार कब्जा किया.

शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में मुबई इंडियंस विमेंस ने दिल्ली कैपिटल्स विमेंस को आठ रन से हरा दिया. मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 149 रन बनाए थे, दिल्ली कैपिटल्स विमेंस की टीम मरीजन कैप (21 बॉल में 40 रन), जेमिमा रॉड्रिग्स (21 बॉल में 30 रन) और निकी प्रसाद (23 गेंद में नाबाद 25) के बावजूद 20 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन ही बना सकी.

मुंबई इंडियंस विमेंस ने दूसरी बार जीता खिताब

मुंबई इंडियंस विमेंस ने दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग खिताब पर कब्जा किया है. इससे पहले 2023 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब पर कब्जा किया था. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई ने एक बार फिर यह कारनामा किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *