ENG VS NZ: विल जैक्स के दमदार प्रदर्शन से इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया, पाकिस्तान की उम्मीदें कायम
ENG VS NZ (Image credit- ICC X)
ENG VS NZ: विल जैक्स ने गेंद और बल्ले से धमाल मचाया, जिससे इंग्लैंड की टीम ने सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में आठ विकेट से हरा दिया. इस हार से न्यूजीलैंड (ENG VS NZ) के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह कठिन हो गई है, वहीं पाकिस्तान की टीम को भी बड़ी राहत मिली है. पाकिस्तान की टीम का शनिवार को श्रीलंका से मुकाबला होना है. अगर पाकिस्तान की टीम श्रीलंका को बड़े अंतर से हरा देती है तो पाकिस्तान भी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.
न्यूजीलैंड (ENG VS NZ) से मिले 160 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड की टीम ने तीन गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. अंतिम ओवरों में विल जैक्स- रेहान अहमद ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से पूरा गेम पलट दिया, जिसमें 18वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स के ओवर में 22 रन भी शामिल था.
पाकिस्तान कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा ?
न्यूजीलैंड (ENG VS NZ) की टीम की इस हार के बाद पाकिस्तान की उम्मीदें अभी बाकी है. शनिवार को पाकिस्तान और श्रीलंका का मुकाबला होना है.पाकिस्तान को सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने के लिए श्रीलंका को 65 रन से हराना होगा. वहीं श्रीलंका की टीम अगर पहले बल्लेबाजी करती है और 160 रन बनाती है तो पाकिस्तान की टीम को इस टारगेट को 13 ओवर में चेज करना होगा.
मैच की पूरी कहानी ?
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड (ENG VS NZ) ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 159 रन बनाए. टिम सीफर्ट और फिन एलन ने पहले विकेट के लिए 6.6 ओवर में 64 रन जोड़े. सीफर्ट ने 25 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन बनाए. वहीं, एलन ने 19 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली. रचिन रविंद्र 11 रन बनाकर आउट हुए. ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए. डेरिल मिचेल ने तीन रन और मार्क चैपमैन ने 15 रनों का योगदान दिया. कप्तान मिचेल सैंटनर नौ रन बनाकर नाबाद रहे.
गेंदबाजी में इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद ने चार ओवर के स्पेल में 28 रन खर्च करते हुए दो विकेट निकाले. वहीं, विल जैक्स ने 23 रन देकर दो विकेट चटकाए. रेहान अहमद ने भी दो विकेट लिए.
न्यूजीलैंड से मिले 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने इंग्लैंड (ENG VS NZ) ने खराब शुरुआत की. फिल सॉल्ट महज 2 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार बने. खराब फॉर्म में चल रहे जोस बटलर बिना खाता खोले पवेलियन लौट. कप्तान हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल ने इंग्लैंड की लड़खड़ाती हुई पारी को संभालने का प्रयास किया और तीसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े. ब्रूक 24 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बेथेल 4 चौकों की मदद से 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
58 रनों के स्कोर पर 4 विकेट गंवाने के बाद सैम करन और टॉम बैंटन ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए 42 रन जोड़े। करन ने 22 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि बैंटन 3 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए.
विल जैक्स और रेहान अहमद ने आखिरी ओवर्स में पलटा मैच
117 रनों के स्कोर पर 6 विकेट गंवाकर इंग्लैंड की टीम मुश्किल में थी और जीत दूर जाती हुई दिख रही थी, यहां से विल जैक्स और रेहान अहमद ने सिर्फ 16 गेंदों में 44 रनों की नाबाद साझेदारी निभाते हुए इंग्लैंड को 4 विकेट से जीत दिला दी. विल जैक्स ने सिर्फ 18 गेंदों का सामना करते हुए 32 रनों की नाबाद पारी खेली. विल जैक्स ने पारी के 18वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ 22 रन बनाए और यहीं से पूरा मुकाबला पलट गया. वहीं, रेहान ने सात गेंदों में 19 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रविंद्र ने 19 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि मैट हेनरी और फिलिप्स ने एक-एक विकेट चटकाया.
