SRH VS RR: प्रफुल्ल हिंगे- साकिब हुसैन के कहर से राजस्थान पस्त, हैदराबाद को मिली दूसरी जीत
SRH VS RR (Image credit- @IPL)
SRH VS RR: ईशान किशन की धमाकेदार पारी (44 बॉल में 91 रन) के बाद प्रफुल्ल हिंगे (चार विकेट) और साकिब हुसैन (चार विकेट) की घातक गेंदबाजी से आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स (SRH VS RR) का विजय रथ रोक दिया है. सोमवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया. राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन यह पहली हार है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की है. प्रफुल्ल हिंगे को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH VS RR) ने 20 में छह विकेट खोकर 216 रन बनाए. मैच की पहली ही गेंद पर हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा (0) का विकेट खो दिया था. इसके बाद ईशान किशन ने ट्रेविस हेड के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी करते हुए टीम को परेशानी से निकाला. हेड (18) बड़ी पारी नहीं खेल सके.
ईशान किशन की धमाकेदार पारी
ईशान ने हेनरिक क्लासेन के साथ 39 गेंदों में 88 रन की साझेदारी करते हुए टीम (SRH VS RR) को मजबूत स्थिति में ला दिया. कप्तान ईशान 44 गेंदों में छह छक्कों और आठ चौकों के साथ 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि क्लासेन ने 40 रन (26 बॉल) की पारी खेली. नितीश रेड्डी ने 28 रन (13 बॉल) और सलिल अरोड़ा ने 24 रन (13 बॉल) की नाबाद पारी खेली.
MI VS RCB: मुंबई इंडियंस को मिली तीसरी हार, RCB की जीत में चमके साल्ट और पाटीदार
पहले ही ओवर में प्रफुल्ल हिंगे ने रचा इतिहास
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH VS RR) के गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही ओवर में इतिहास रच दिया और तीन विकेट हासिल किए. आईपीएल के इतिहास में इससे पहले कभी भी पहले ओवर में तीन विकेट नहीं गिरे थे. प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुहान डि प्रिस्टोरियस को अपना शिकार बनाया. तीनों बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके.
अगले ओवर में साकिब हुसैन ने यशस्वी जायसवाल (01) को पवेलियन भेजा. प्रफुल्ल हिंगे ने अपने ओवर के दूसरे स्पेल में रियान पराग (04) का विकेट हासिल किया.
तीन ओवरों की समाप्ति तक राजस्थान (SRH VS RR) की टीम महज 9 रन बनाकर 5 विकेट गंवा चुकी थी, इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज रवींद्र जडेजा ने डोनोवन फरेरा के साथ छठे विकेट के लिए 72 गेंदों में 118 रन की साझेदारी की. फरेरा 44 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 69 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जडेजा ने 32 गेंदों में 5 चौकों के साथ 45 रन बनाए. तुषार देशपांडे ने टीम के खाते में 25 रन का योगदान दिया.
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सभी विकेट तेज गेंदबाज ने हासिल किए. प्रफुल्ल ने 34 रन देकर चार विकेट निकाले, जबकि साकिब हुसैन ने 24 रन देकर चार सफलता प्राप्त की. इनके अलावा, ईशान मलिंगा ने भी दो विकेट हासिल किए
