CSK VS KKR: नूर अहमद के कमाल से CSK की लगातार दूसरी जीत, केकेआर की चौथी हार

0
CSK VS KKR Match result

CSK VS KKR (Image credit- @IPL)

Spread the love

CSK VS KKR: संजू सैमसन और डेवाल्ड ब्रेविस की शानदार पारी के बाद नूर अहमद की कमाल की गेंदबाजी से चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स (CSK VS KKR) को 32 रन से हरा दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स की पांच मैचों में यह चौथी हार है. नूर अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

चेन्नई (CSK VS KKR) की टीम इस जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर पहुंच गई है. वहीं केकेआर की टीम को अभी पहली जीत का इंतजार है.

केकेआर के बल्लेबाजों ने फिर किया निराश

193 रन का पीछा करते हुए केकेआर (CSK VS KKR) की शुरुआत बेहद खराब रही. फिन एलन सिर्फ एक रन बना सके, वहीं सुनील नरेन ने 17 रन की पारी खेली. इसके बाद अजिंक्य रहाणे (28 रन) और अंगकृष रघुवंशी (27 रन) ने पारी को संभाला. इसके बाद केकेआर ने लगातार विकेट गंवाए. रिंकू सिंह (06) दहाई का आंकड़ा नहीं पार सके, वहीं 25 करोड़ के खिलाड़ी कैमरन ग्रीन खाता भी नहीं खोल सके. रिंकू सिंह और ग्रीन का विकेट एक ही ओवर में नूर अहमद ने लिया. रमनदीप सिंह ने 35 रन (23 बॉल) की पारी खेली.

रोवमेन पॉवेल 22 गेंद में 31 रन बनाकर नाबाद रहे. मगर केकेआर की टीम लक्ष्य से दूर रह गई और पूरी टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 160 रन ही बना सकी. नूर अहमद ने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए. अकील हुसैन ने चार ओवर में 26 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया.

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 प्वॉइंट्स टेबल का हाल, कौन सी टीम किस पोजिशन पर है ?

CSK ने बनाए थे 192 रन

चेन्नई (CSK VS KKR) की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए. संजू सैमसन ने 32 गेंद में 48 रन की पारी खेली, वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंद में 41 रन का योगदान दिया. आयुष म्हात्रे ने 17 बॉल में 32 रन और सरफराज खान ने 18 बॉल में 23 रन की पारी खेली. शिवम दुबे 13 रन (12 बॉल) बनाकर नाबाद रहे. केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी ने दो विकेट चटकाए. सुनील नरेन, अनुकूल राय और वैभव अरोड़ा को एक- एक सफलता मिली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *