MI VS PBKS: मुंबई इंडियंस को हराकर टॉप पर पहुंची89पंजाब किंग्स, डी कॉक का शतक भी काम नहीं आया

0
MI VS PBKS

MI VS PBKS (Image Credit-IPL)

Spread the love

MI VS PBKS: अर्शदीप सिंह के घातक गेंदबाजी के बाद प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर की विस्फोटक पारी से पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस (MI VS PBKS) के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की है. गुरुवार को खेले गए मैच में पंजाब किंग्स (MI VS PBKS) की टीम ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया. मुंबई इंडियंस से मिले 196 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स (MI VS PBKS) ने सिर्फ 16.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया.

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स (MI VS PBKS) की यह चौथी जीत है. वहीं मुंबई इंडियंस (MI VS PBKS) को लगातार चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ पंजाब प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है.

प्रभसिमरन- श्रेयस की शतकीय साझेदारी

196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स (MI VS PBKS) की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. प्रियांश आर्या नौ गेंदों में 15 रन बनाने के बाद अल्लाह गजनफर का शिकार बने. वहीं, कूपर कोनोली भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 12 गेंदों का सामना करने के बाद 17 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई. दोनों ने मिलकर 66 गेंदों में 139 रनों की साझेदारी निभाई.

RCB VS LSG: रसिख-भुवनेश्वर ने गेंद से बरपाया कहर, आरसीबी चौथी जीत के साथ टॉप पर पहुंची

श्रेयस अय्यर ने 35 गेंदों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 66 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान अय्यर ने पांच चौके और चार छक्के लगाए. वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों में 11 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 89 रन बनाए. वहीं, मार्कस स्टोइनिस 10 रन बनाकर नाबाद रहे. गेंदबाजी में मुंबई इंडियंस (MI VS PBKS) की तरफ से अल्लाह गजनफर ने 31 रन देकर दो विकेट चटकाए, जबकि शार्दुल ठाकुर ने एक विकेट चटकाया.

इससे पहले, मुंबई इंडियंस (MI VS PBKS) ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 195 रन बनाए. मुंबई इंडियंस (MI VS PBKS) की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रयान रिकेल्टन सिर्फ दो रन बनाकर आउट हुए. वहीं, सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. हालांकि, तीसरे विकेट के लिए नमन धीर और क्विंटन डी कॉक ने मिलकर 68 गेंदों में 122 रनों की साझेदारी निभाई. नमन ने 31 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली.

डी कॉक ने लगाया आईपीएल का तीसरा शतक

डी कॉक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का तीसरा शतक लगाया. उन्होंने 60 गेंदों का सामना करते हुए 186 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए आठ चौके और सात छक्के लगाए. हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 14 रन बनाए, तो तिलक वर्मा आठ रन बनाकर रनआउट हुए. गेंदबाजी में पंजाब किंग्स (MI VS PBKS) की तरफ से अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में सिर्फ 22 रन खर्च करते हुए तीन विकेट निकाले. वहीं, मार्को जानसेन और शशांक सिंह ने एक-एक विकेट निकाला. पंजाब किंग्स (MI VS PBKS) की यह इस सीजन की चौथी जीत है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *