RCB VS LSG: रसिख-भुवनेश्वर ने गेंद से बरपाया कहर, आरसीबी चौथी जीत के साथ टॉप पर पहुंची

0
RCB VS LSG

RCB VS LSG (Image Credit-IPL)

Spread the love

RCB VS LSG: रसिख सलाम डार और भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी से आरसीबी (RCB VS LSG) की टीम ने आईपीएल 2026 में चौथी जीत दर्ज की. बुधवार को खेले गए मैच में आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स (RCB VS LSG) को पांच विकेट से हरा दिया.

लखनऊ सुपर जायंट्स (RCB VS LSG) की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन पर ढेर हो गई. आरसीबी (RCB VS LSG) की टीम ने इस टारगेट को 15.1 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के बाद आरसीबी के पास आठ अंक हैं और वह राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ते हुए प्वांट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है.

146 रन पर ढेर हुई लखनऊ की टीम

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स (RCB VS LSG) 146 रन पर सिमट गई. इस टीम को एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने संभली हुई शुरुआत दिलाई. इस जोड़ी ने चार ओवरों में 32 रन जुटाए. मार्करम 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही.

लखनऊ सुपर जायंट्स (RCB VS LSG) की तरफ से इस पारी में मिचेल मार्श ने 32 गेंदों में दो छक्कों और तीन चौकों के साथ 40 रन बनाए, जबकि आयुष बदोनी ने एक छक्के और चार चौकों के साथ 38 रन जुटाए. उनके अलावा, मुकुल चौधरी ने 28 गेंदों में दो छक्कों और तीन चौकों के साथ 39 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

CSK VS KKR: नूर अहमद के कमाल से CSK की लगातार दूसरी जीत, केकेआर की चौथी हार

आरसीबी (RCB VS LSG) के लिए रसिख सलाम डार ने 24 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट निकाले. क्रुणाल पंड्या ने दो विकेट और जोश हेजलवुड ने एक विकेट प्राप्त किया.

आरसीबी ने 29 गेंद शेष रहते जीता मुकाबला

इसके जवाब में आरसीबी (RCB VS LSG) ने महज 9 के स्कोर पर फिल सॉल्ट (7) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद विराट कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 57 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला. पड्डिकल 11 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

एक रन से अर्धशतक से चूके विराट कोहली

कोहली ने पारी को आगे बढ़ाया. कोहली ने 34 गेंदों में एक छक्के और छह चौकों के साथ 49 रन की पारी खेली. वह एक रन से अर्धशतक से चूक गए. आरसीबी की तरफ से कप्तान रजत पाटीदार ने 13 गेंदों में 27 रन जुटाए, जबकि जितेश शर्मा ने नौ गेंदों में दो छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 23 रन बनाए.

आरसीबी (RCB VS LSG) ने 122 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट खो दिया था. यहां से टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने 14-14 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई. लखनऊ के लिए प्रिंस यादव ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए, जबकि आवेश खान ने दो विकेट निकाले. आरसीबी ने 15.1 ओवर यानि 29 गेंद शेष रहते इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *