GT VS KKR: शुभमन गिल की पारी से गुजरात टाइटंस की तीसरी जीत, केकेआर को मिली पांचवी हार
GT VS KKR (Image Credit-IPL)
GT VS KKR: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (GT VS KKR) की हार का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (GT VS KKR) को गुजरात के हाथों हार का सामना करना पड़ा. कोलकाता की इस सीजन यह पांचवीं हार है. इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस प्वाइंट्स टेबल में छह अंक के साथ चौथे नंबर पर अपनी जगह बना ली है.
कैमरून ग्रीन ने 79 रनों की पारी खेली, मगर गुजरात टाइटंस ने गेंदबाजों के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (GT VS KKR) को 180 रन पर समेट दिया. गुजरात टाइटंस की टीम ने शुभमन गिल के अर्धशतक (50 बॉल में 86 रन) से इस टारगेट को 19.4 ओवर में हासिल कर लिया.
कैमरन ग्रीन ने जड़ा सीजन का पहला अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कैमरन ग्रीन जो आईपीएल 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, वह फॉर्म में लौटे. उन्होंने 55 गेंदों में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 79 रन बनाए. कैमरन ग्रीन ने रोवमैन पॉवेल (27) के साथ चौथे विकेट के लिए 55 रन और अनुकूल रॉय (नौ) के साथ पांचवें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की, जिससे केकेआर की टीम 180 रन तक पहुंच सकी.
MI VS PBKS: मुंबई इंडियंस को हराकर टॉप पर पहुंची पंजाब किंग्स, डी कॉक का शतक भी काम नहीं आया
गिल की पारी से गुजरात ने हासिल किया टारगेट
शुभमन गिल और साई सुदर्शन (22) के साथ 57 रन की ओपनिंग साझेदारी की. जोस बटलर और गिल ने दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 38 रन जोड़े. बटलर 15 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, कप्तान शुभमन गिल ने एक छोर से अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और अपना अर्धशतक पूरा किया.
IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 प्वॉइंट्स टेबल का हाल, कौन सी टीम किस पोजिशन पर है ?
शुभमन गिल ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 86 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में गिल ने आठ चौके और चार छक्के लगाए. वॉशिंगटन सुंदर 13 रन ही बना सके, वहीं ग्लेन फिलिप्स 16 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए. शाहरुख खान ने नाबाद तीन रन और राहुल तेवतिया ने नाबाद सात रन की पारी खेलकर दो गेंद शेष रहते गुजरात टाइटंस को जीत दिलाई. शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
