RCB VS DC: राहुल-स्टब्स के अर्धशतक, विस्फोटक बल्लेबाजी से मिलर ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई रोमांचक जीत
RCB VS DC (Image Credit-IPL)
RCB VS DC: दिल्ली कैपिटल्स (RCB VS DC) ने आरसीबी को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2026 में तीसरी जीत हासिल की है. आरसीबी (RCB VS DC) को आठ विकेट पर 175 रन पर रोकने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर 179 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स (RCB VS DC) की टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे अंक पर पहुंच गई है.
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (RCB VS DC) पांच में से तीन मैच अपने नाम कर चुकी है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु छह में से चार मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है.
दिल्ली कैपिटल्स (RCB VS DC) दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने 57 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 60 रन बनाए. डेविड मिलर ने 10 बॉल में नाबाद 22 रन बनाए और आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स (RCB VS DC) को जीत के लिए 15 रन बनाए थे, डेविड मिलर ने इस ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया.
GT VS KKR: शुभमन गिल की पारी से गुजरात टाइटंस की तीसरी जीत, केकेआर को मिली पांचवी हार
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी (RCB VS DC) ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इस टीम को विराट कोहली और फिल साल्ट की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 5.1 ओवरों में 52 रन की साझेदारी की. कोहली 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद साल्ट ने देवदत्त पड्डिकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 गेंदों में 47 रन जुटाए।
साल्ट ने 38 गेंदों में तीन छक्कों और चार चौकों के साथ 63 रन की पारी खेली, जबकि पड्डिकल ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. इसके बाद टिम डेविड ने 26 रन, जबकि जितेश शर्मा ने 14 रन टीम के खाते में जोड़े. क्रुणाल पंड्या ने 12 रन जुटाए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम से अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि मुकेश कुमार ने एक विकेट निकाला.
इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स (RCB VS DC) ने 19.5 ओवर में जीत दर्ज कर ली. पारी की चौथी गेंद पर डीसी को पथुम निसांका (1) के रूप में झटका लगा. इसके बाद 2.5 ओवर में 18 के स्कोर तक टीम ने करुण नायर (5) और समीर रिजवी (2) का विकेट भी गंवा दिया. शुरुआती तीनों विकेट भुवनेश्वर कुमार के नाम रहे.
केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स की साझेदारी
ट्रिस्टन स्टब्स ने केएल राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 44 गेंदों में 69 रन की साझेदारी की. राहुल 34 गेंदों में दो छक्कों और छह चौकों के साथ 57 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान अक्षर पटेल ने स्टब्स के साथ मिलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया.
13.3 ओवर के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल क्रैंप्स के कारण परेशानी में नजर आए. हालांकि, कुछ देर मैदान पर ही उपचार के बाद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन 15.5 ओवर के बाद एक बार फिर अक्षर दर्द में दिखे. आखिरकार, उन्हें रिटायर्ड हर्ड होकर वापस लौटना पड़ा और उनके स्थान पर डेविड मिलर बल्लेबाजी के लिए उतरे. कप्तान पटेल ने 19 गेंदों में 3 चौकों के साथ 26 रन टीम के खाते में जुटाए.
18वें ओवर में जब दिल्ली कैपिटल्स (RCB VS DC) की पारी में 24 गेंदों के बाद बाउंड्री आई. अंतिम ओवर में टीम को 15 रन की दरकार थी. रोमारियो शेफर्ड के इस ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर डेविड मिलर ने छक्के लगाए. अंतिम गेंद पर चौके के साथ मैच का अंत कर दिया.
ट्रिस्टन स्टब्स ने डेविड मिलर के साथ 24 गेंदों में 45 रन की अटूट साझेदारी की. स्टब्स 47 गेंदों में एक छक्के और चार चौकों के साथ 60 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मिलर ने 10 गेंदों में दो छक्कों और एक चौके के साथ नाबाद 22 रन बनाकर दिल्ली को रोमांचक जीत दिलाई. विपक्षी खेमे से भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए. क्रुणाल पांड्या ने एक विकेट निकाला.
