KKR VS RR: रिंकू-चक्रवर्ती के कमाल से केकेआर को मिली सीजन की पहली जीत

0
KKR VS RR

KKR VS RR (Image Credit-IPL)

Spread the love

KKR VS RR: आईपीएल 2026 में आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR VS RR) को पहली जीत मिल गई है. रिंकू सिंह के 34 बॉल में नाबाद 53 रन और अनुकूल रॉय के 16 बॉल में नाबाद 29 रन की मदद से केकेआर (KKR VS RR) ने राजस्थान रॉयल्स (KKR VS RR) को चार विकेट से हरा दिया. जीत के बाद केकेआर प्वाइंट्स टेबल में नौवे स्थान पर पहुंच गई है.

इस सीजन शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ केकेआर (KKR VS RR) का मैच बारिश के चलते मैच का रिजल्ट नही निकल सका था. इसके बाद टीम ने लगातार तीन मुकाबला हार गई. दूसरी तरफ, जीत का चौका लगाने के बाद आरआर को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. यह मैच गंवाने के बाद रॉयल्स तीसरे स्थान पर मौजूद है.

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (KKR VS RR) की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नवें विकेट गंवाकर सिर्फ 155 रन ही बना सकी. इस टीम को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 8.4 ओवरों में 81 रन जुटाए.

155 रन ही बना सकी राजस्थान की टीम

वैभव 28 गेंदों में दो छक्कों और छह चौकों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही. इस बीच जायसवाल 29 गेंदों में छह बाउंड्री के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इनके अलावा, शिमरोन हेटमायर ने 15 रन, जबकि कप्तान रियान पराग ने 12 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. विपक्षी खेमे से कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट निकाले, जबकि दो विकेट सुनील नरेन के नाम रहे.

इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19.4 ओवरों में जीत दर्ज की. केकेआर (KKR VS RR) की शुरुआत बेहद खराब रही. पारी की पहली ही गेंद पर टिम सीफर्ट (0) का विकेट खोने के बाद इस टीम ने अगले ओवर में कप्तान अजिंक्य रहाणे (0) का विकेट भी गंवा दिया. टीम महज पांच के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो चुकी थी, जिसके बाद कैमरून ग्रीन ने मोर्चा संभाला.

SRH VS CSK: अभिषेक- क्लासेन की विस्फोटक पारी, मलिंगा ने गेंद से बरपाया कहर, सीएसके को मिली चौथी हार

ग्रीन ने 13 गेंदों में 27 रन की पारी खेली, जबकि रॉवमैन पॉवेल ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। केकेआर ने 85 के स्कोर तक छह विकेट खो दिए थे, जिसके बाद रिंकू सिंह ने अनुकूल रॉयल के साथ 37 गेंदों में 76 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

रिंकू 34 गेंदों में दो छक्कों और पांच चौकों के साथ 53 रन बनाकर नाबाद रहे. रॉय ने 16 गेंदों में तीन बाउंड्री के साथ 29 रन की नाबाद पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स (KKR VS RR) की टीम से रवींद्र जडेजा ने दो विकेट हासिल किए. जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और यश राज ने एक-एक विकेट निकाला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *