PBKS VS LSG: प्रियांश-कोनोली ने दिलाई पंजाब किंग्स को जीत, लखनऊ सुपर जायंट्स ने लगाई हार की हैट्रिक

0
PBKS VS LSG

PBKS VS LSG (Image Credit-IPL)

Spread the love

PBKS VS LSG: आईपीएल 2026 में लगातार पंजाब किंग्स (PBKS VS LSG) के जीत का सिलसिला जारी है. पंजाब किंग्स ने रविवार को खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (PBKS VS LSG) को 54 रन से हरा दिया. पंजाब किंग्स की इस सीजन की यह पांचवीं जीत है, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने हार की हैट्रिक लगाई है.

पंजाब किंग्स से मिले 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (PBKS VS LSG) की टीम 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी. इस जीत के बाद पंजाब किंग्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है.

255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स (PBKS VS LSG) की शुरुआत शानदार रही. आयुष बदोनी और मिचेल मार्श ने मिलकर पहले विकेट के लिए 5.6 ओवर में 61 रन जोड़े. मार्श 28 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए. बदोनी ने 21 गेंदों में 35 रन बनाए. उन्होंने अपनी इस पारी में पांच चौकै और एक छक्का लगाया.

ऋषभ पंत ने बनाए 43 रन

कप्तान ऋषभ पंत अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने महज 23 गेंदों का सामना करते हुए 43 रनों की दमदार पारी खेली. पंत ने अपनी इस पारी में एक चौका और चार छक्के लगाए. निकोलस पूरन की खराब फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रही और वह नौ रन बनाकर आउट हो गए.

एडेन मार्करम और मुकुल चौधरी ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई. दोनों ने मिलकर 33 गेंदों में 60 रनों की साझेदारी निभाई, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके. मार्करम ने 22 गेंदों में 42 रन बनाए, तो मुकुल 17 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे. गेंदबाजी में मार्को जानसेन ने 37 रन देकर दो विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक और चहल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.

प्रियांश-कोनोली की पंजाब किंग्स के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी

इससे पहले पंजाब किंग्स (PBKS VS LSG) ने टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 254 रन लगाए. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और प्रभसिमरन सिंह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. हालांकि, इसके बाद प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रनों की साझेदारी निभाई.कोनोली ने 46 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और सात छक्कों की मदद से 87 रन बनाए. वहीं, प्रियांश ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 37 गेंदों में 93 रनों की शानदार पारी खेली. प्रियांश ने अपनी पारी में चार चौके और नौ छक्के लगाए. श्रेयस अय्यर पांच रन बनाकर आउट हुए.

KKR VS RR: रिंकू-चक्रवर्ती के कमाल से केकेआर को मिली सीजन की पहली जीत

मार्कस स्टोइनिस ने 16 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया, जबकि नेहल वढेरा ने 13 रन बनाए. अंतिम ओवरों में शशांक सिंह ने छह गेंदों में 17 रन बनाए. एलएसजी की तरफ से गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने सिर्फ 25 रन देकर दो विकेट चटकाए, जबकि एम सिद्धार्थ ने 35 रन खर्च करते हुए दो विकेट निकाले. मोहम्मद शमी और मोहसिन खान ने एक-एक विकेट अपने नाम किया. एलएसजी की यह इस सीजन की चौथी हार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *