LSG VS RCB: मिचेल मार्श का शतक, प्रिंस यादव ने गेंद से किया कमाल, लखनऊ की रोमांचक जीत

0
LSG VS RCB

LSG VS RCB (Image credit- IPL/BCCI)

Spread the love

LSG VS RCB: मिचेल मार्श के शतक (111) के बाद प्रिंस यादव (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से लखनऊ सुपरजायंट्स ने आईपीएल 2026 में गुरुवार को आरसीबी (LSG VS RCB) को डकबर्थ लुईस नियम से नौ रन से हरा दिया. भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बारिश से प्रभावित मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के तहत मिले 213 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम 19 ओवर में छह विकेट खोकर 203 रन ही बना सकी.

एलएसजी (LSG VS RCB) की यह इस सीजन की तीसरी जीत है. वहीं लखनऊ को अपने घर में इस सीजन पहली जीत मिली है. लगातार आठ हार के बाद लखनऊ को अपने घर में जीत हासिल हुई है.

खाता भी नहीं खोल सके कोहली, बेथेल ने फिर किया निराश

बारिश के कारण हुए समय की बर्बादी की वजह से ओवरों में कटौती की गई और मुकाबले को 19-19 ओवर का किया गया. एलएसजी (LSG VS RCB) से मिले 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी (LSG VS RCB) की शुरुआत अच्छी नहीं रही. जैकब बेथेल सिर्फ 4 रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने. इसके बाद प्रिंस यादव ने बेहतरीन गेंद पर विराट कोहली को 46 पारियों के बाद ‘डक’ पर पवेलियन भेजा.

पाटीदार- पडिक्कल ने बीच 95 रन की साझेदारी

हालांकि, दो विकेट 9 रनों के स्कोर पर गिरने के बाद देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 53 गेंदों में 95 रनों की अहम साझेदारी निभाई. पडिक्कल 25 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रजत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 61 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में रजत ने 3 चौके और 6 छक्के लगाए, जितेश शर्मा का निराशाजनक प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा और वह सिर्फ एक रन ही बना सके.

प्रिंस यादव ने चटकाए तीन विकेट

टिम डेविड ने 17 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 40 रन बनाए. क्रुणाल पांड्या 16 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रोमरियो शेफर्ड ने 15 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए, हालांकि, क्रुणाल-शेफर्ड की दमदार पारी भी आरसीबी को जीत नहीं दिला सकी. गेंदबाजी में एलएसजी की ओर से प्रिंस यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं, शाहबाज अहमद ने दो विकेट अपने नाम किए, मोहम्मद शमी ने एक विकेट निकाला.

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 प्वॉइंट्स टेबल का हाल, कौन सी टीम किस पोजीशन पर है ?

मिचेल मार्श का शतक, पंत- पूरन ने भी खेली विस्फोटक पारी.

इससे पहले एलएसजी (LSG VS RCB) ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 209 रन लगाए। मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी ने पहले विकेट के लिए 9.2 ओवर में 95 रन जोड़े. अर्शिन 17 रन बनाकर आउट हुए। मार्श ने निकोलस पूरन संग मिलकर दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी निभाई. पूरन ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए. मार्श एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

मार्श ने 56 गेंदों में 9 चौके और 9 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 111 रन बनाए. अंत के ओवरों में कप्तान ऋषभ पंत ने 10 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाएय पंत ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए. गेंदबाजी में आरसीबी की तरफ से जोश हेजलवुड, क्रुणाल पांड्या और रसिख सलाम ने एक-एक विकेट चटकाया, आरसीबी को इस सीजन की चौथी हार का सामना करना पड़ा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *