DC VS CSK: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सैमसन का तूफान, चेन्नई सुपर किंग्स की शानदार जीत

0
DC VS CSK

DC VS CSK (Image credit-IPL)

Spread the love

DC VS CSK: चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC VS CSK) को आठ विकेट से हराकर सीजन की पांचवी जीत दर्ज की है. 156 रन के टारगेट को चेन्नई सुपर किंग्स (DC VS CSK) की टीम नेसंजू सैमसन और कार्तिक शर्मा के शतकीय साझेदारी की मदद से 17.3 ओवर में हासिल कर लिया. संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

चेन्नई सुपर किंग्स (DC VS CSK) 10 में से पांच मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में छठवें पायदान पर बनी हुई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 10 में से छह मैच गंवा दिए हैं. यह टीम फिलहाल सातवें स्थान पर है.

155 रन पर ढेर हुई दिल्ली की टीम

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DC VS CSK) ने सात विकेट खोकर 155 रन बनाए. इस टीम को पथुम निसांका और केएल राहुल (12) की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 4 ओवरों में 29 रन जोड़े. पथुम 15 गेंदों में चार बाउंड्री के साथ 19 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद लगातार विकेट गिरने लगा.

दिल्ली (DC VS CSK) की टीम ने 69 के स्कोर तक पांच विकेट खो दिया था. यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने समीर रिजवी के साथ छठे विकेट के लिए 47 गेंदों में 65 रन की साझेदारी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

MI VS LSG: रोहित-रिकल्टन का तूफान, मुंबई इंडियंस ने LSG को छह विकेट से हराया

स्टब्स 31 गेंदों में दो छक्कों और एक चौके के साथ 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि समीर रिजवी ने 24 गेंदों में चार छक्कों के साथ 40 रन की नाबाद पारी खेली. चेन्नई (DC VS CSK) की टीम से नूर अहमद ने दो विकेट निकाले. इनके अलावा, अकील हुसैन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह और जेमी ओवरटन ने एक-एक विकेट हासिल किया.

चेन्नई सुपर किंग्स (DC VS CSK) ने 17.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया. 3.5 ओवर में टीम को कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (6) के रूप में पहला झटका लगा. 6.3 ओवर में उर्विल पटेल (1) स्टंप आउट हुए. टीम ने 45 के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा दिए थे.

संजू सैमसन ने जड़ा अर्धशतक

संजू सैमसन ने आईपीएल करियर का 27वां और दिल्ली कैपिटल्स (DC VS CSK) के खिलाफ तीसरा अर्धशतक जड़ा, जिसे उन्होंने केवल 32 गेंदों में पूरा किया. संजू सैमसन ने कार्तिक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 114 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई. सैमसन 52 गेंदों में छह छक्कों और सात चौकों की मदद से 87 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कार्तिक ने 31 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए. उनकी इस पारी में दो छक्के और चार चौके शामिल रहे. मेजबान टीम के लिए अक्षर पटेल और लुंगी एनगिडी ने एक-एक विकेट निकाला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *