DC VS KKR: फिन एलन का तूफानी शतक, KKR ने DC को हराकर लगाया जीत का ‘चौका’

0
DC VS KKR

DC VS KKR

Spread the love

DC VS KKR: फिन एलेन के तूफानी शतक (47 बॉल में 100 रन) से केकेआर ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC VS KKR) को आठ विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स (DC VS KKR) के सामने जीत के लिए 143 रन का टारगेट दिया था कोलकाता ने दो विकेट खोकर 14.2 ओवर में 143 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया.

कोलकाता की यह लगातार चौथी जीत है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स (DC VS KKR) को सातवीं बार हार का सामना करना पड़ा है. कोलकाता नाइट राइडर्स (DC VS KKR) इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर है.

कोलकाता नाइट राइडर्स (DC VS KKR) की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. कप्तान अजिंक्य रहाणे नौ गेंदों में 13 रन बनाने के बाद रन आउट हो गए. वहीं, अंगकृष रघुवंशी को अक्षर पटेल ने सिर्फ एक रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया. हालांकि, इसके बाद फिन एलन और कैमरून ग्रीन ने मोर्चा संभाला. दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय साझेदारी निभाई. दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 64 गेंदों में 116 रनों की साझेदारी की.

फिन एलन ने लगाया आईपीएल का पहला शतक

फिन एलेन ने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया और 47 गेंदों में 212.77 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 100 रन बनाए. उनकी इस तूफानी पारी में 10 छक्के और पांच चौके शामिल रहे. वहीं, ग्रीन 27 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर नाबाद रहे. गेंदबाजी में दिल्ली की तरफ से एकमात्र विकेट कप्तान अक्षर पटेल की झोली में आया.

142 रन ही बना सकी दिल्ली कैपिटल्स की टीम

इससे पहले, दिल्ली कैपिटल्स (DC VS KKR) ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 142 रन लगाए. पाथुम निसांका और केएल राहुल ने मिलकर टीम को सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े. राहुल 14 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए. नीतीश राणा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और आठ रन बनाकर आउट हुए.

LSG VS RCB: मिचेल मार्श का शतक, प्रिंस यादव ने गेंद से किया कमाल, लखनऊ की रोमांचक जीत

समीर रिजवी को सुनील नरेन ने तीन रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा. वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स (2 रन) और कप्तान अक्षर पटेल (11 रन) का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा. पाथुम निसांका ने 29 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 50 रन बनाए. वहीं, अंत के ओवरों में आशुतोष शर्मा ने 28 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया.

अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने लिए दो-दो विकेट

गेंदबाजी में कोलकाता (DC VS KKR) की ओर से कार्तिक त्यागी ने चार ओवर में सिर्फ 25 रन देकर दो विकेट चटकाए, जबकि अनुकूल रॉय ने 31 रन देकर दो विकेट निकाले. दिल्ली कैपिटल्स (DC VS KKR) की यह इस सीजन की सातवीं हार है, जिसके चलते टीम का प्लेऑफ में पहुंच पाने का रास्ता बेहद मुश्किल हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *